हम न तो हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोल सकते हैं और न ही ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमता को नष्ट कर सकते हैं:: पूर्व इज़रायली पीएम
इज़रायल के पूर्व प्रधानमंत्री Ehud Barak ने चैनल 13 के स्टूडियो में नेतन्याहू प्रशासन पर सनसनीख़ेज़ बयान देते हुए कहा, “हमसे इतनी झूठी बातें मत कहिए; न तो हम Strait of Hormuz (हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य) को खोल सकते हैं और न ही ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमता को नष्ट कर सकते हैं! हर युद्ध में ऐसे लक्ष्य तय करने चाहिए जो हासिल किए जा सकें, और उन्हें लागू करने के लिए जरूरी साधन और समय होना चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि अंत में हम क्या राजनीतिक परिणाम चाहते हैं,लेकिन इनमें से कोई भी चीज मौजूद नहीं है।
क्या यह तर्कसंगत और व्यावहारिक है कि हम कहें कि, यह युद्ध तब तक ख़त्म नहीं होगा जब तक ईरान से 60 प्रतिशत समृद्ध 450 किलो यूरेनियम बाहर नहीं निकाल लिया जाता? चाहे वह बलपूर्वक हो या कूटनीति के जरिए?
देखिए, मैं हर दिन प्रार्थना करता हूं कि, मैं ग़लत साबित हो जाऊं, लेकिन यह संभव नहीं लगता।
मेरे विचार से इन 450 किलो यूरेनियम को बाहर निकालने का कोई वास्तविक सैन्य रास्ता नहीं है।
यहां तक कि जब बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की थी कि, ईरान का परमाणु ख़तरा पीढ़ियों के लिए ख़त्म हो गया है, तो मैंने अगले ही दिन चैनल 13 और अन्य जगहों पर कहा था कि यह सही नहीं है और यहसच्चाई नहीं है।
इज़रायल ईरान के कार्यक्रम को कुछ हफ्तों से ज्यादा पीछे नहीं धकेल सकता, और अमेरिकी भी ऐसा नहीं कर सकते — मैंने तो यहां तक कहा था कि, शायद कुछ महीनों तक।
इसलिए मैं कहता हूं कि दुर्भाग्य से मुझे कोई व्यावहारिक रास्ता नजर नहीं आता। वास्तव में किसी को नहीं पता कि ये सामग्री कहां है??
ईरानियों ने एक ऐसी रणनीति अपनाई है जो लंबे समय से जानी जाती थी, लेकिन इसका व्यवस्थित मूल्यांकन नहीं किया गया।
क्या Strait of Hormuz (हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य) को खोला जा सकता है?
अमेरिका ने पिछले 60 वर्षों में कोई भी युद्ध नहीं जीता — एक भी नहीं। इन सभी बातों पर विचार करना चाहिए।
मैं उम्मीद करता हूं कि मैं गलत हूं, लेकिन मुझे डर है कि हम एक थकाऊ (लंबे खिंचने वाले) युद्ध के चरण में प्रवेश कर चुके हैं। ढाई साल बाद भी हम वहीं खड़े हैं जहां शुरुआत में थे।
Hamas (हमास) अब भी मौजूद है, जबकि इज़रायली अधिकारियों ने छह बार जीत का ऐलान किया था।
Hezbollah (हिज़्बुल्लाह) अब भी कायम है, जबकि कहा गया था कि वह दशकों पीछे चला गया है।
और ईरान का परमाणु और मिसाइल ख़तरा भी अपनी जगह बना हुआ है, जबकि दावा किया गया था कि उसे खत्म कर दिया गया है।
तो समस्या क्या है?
समस्या यह है कि जब आंकड़े और जानकारी सच नहीं होते और उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता, तो हम वास्तविकता को समझ ही नहीं सकते।
यहां तक कि, जो लोग सिस्टम के अंदर रहे हैं, उन्हें भी नहीं पता कि वास्तव में क्या हो रहा है।
हमें सीधे और खुले तौर पर गुमराह किया जा रहा है।
ऐसा नहीं कि सब कुछ बताया जाए, लेकिन कम से कम इतना खुला झूठ तो न बोला जाए।”


popular post
बातचीत के लिए ट्रंप की पेशकश पर ईरान का जवाब: “आज रात तुम्हारे लिए खास योजनाएं हैं”
बातचीत के लिए ट्रंप की पेशकश पर ईरान का जवाब: “आज रात तुम्हारे लिए खास
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा