ईरान पर आक्रमण के परिणाम स्पष्ट हैं, उम्मीद है कि इससे सबक लिया जाएगा: रूसी विदेश मंत्री 

ईरान पर आक्रमण के परिणाम स्पष्ट हैं, उम्मीद है कि इससे सबक लिया जाएगा: रूसी विदेश मंत्री 

रूस के विदेश मंत्री Sergey Lavrov ने सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच के दौरान रूसिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में ईरान और अरब देशों के बीच प्रस्तावित अनाक्रमण संधि (Non-Aggression Pact) का स्वागत किया।

रूस के विदेश मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में संकेत दिया कि, ईरान के विरुद्ध की गई सैन्य कार्रवाई केवल एक क्षेत्रीय संघर्ष नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा संसाधनों और रणनीतिक मार्गों पर नियंत्रण की राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इज़रायल की आक्रामक नीतियों ने पूरे पश्चिम एशिया को अस्थिरता की ओर धकेल दिया है और इसका खामियाजा केवल ईरान ही नहीं, बल्कि अरब देशों और विश्व अर्थव्यवस्था को भी भुगतना पड़ सकता है।

लावरोव के अनुसार, होर्मुज़ जलडमरूमध्य और बाब-अल-मंदब जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग दशकों से वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति की जीवनरेखा रहे हैं, लेकिन अमेरिका और इज़रायल की सैन्य नीतियों ने इन मार्गों को गंभीर जोखिम में डाल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि बल प्रयोग और दबाव की राजनीति से क्षेत्र में शांति स्थापित नहीं की जा सकती।

रूसी नेतृत्व पहले भी अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान के विरुद्ध की गई सैन्य कार्रवाइयों को “उकसावे वाली आक्रामकता” और अंतरराष्ट्रीय कानून के विरुद्ध कदम बता चुका है। मॉस्को का मानना है कि ऐसे हमले पूरे क्षेत्र को व्यापक युद्ध, मानवीय संकट और ऊर्जा अस्थिरता की ओर ले जा सकते हैं।

लावरोव ने यह भी संकेत दिया कि ईरान और अरब देशों के बीच सहयोग तथा अनाक्रमण समझौते जैसे प्रयास क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अधिक उपयोगी हैं, जबकि बाहरी शक्तियों की सैन्य दखलअंदाजी केवल तनाव बढ़ाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमेरिका और इज़राक्षल इस संकट के परिणामों से सबक लेंगे और टकराव के बजाय कूटनीतिक समाधान का रास्ता अपनाएंगे।

रूस का मानना है कि पश्चिम एशिया में स्थायी शांति तभी संभव है जब सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान किया जाए और किसी भी राष्ट्र पर सैन्य दबाव या बलपूर्वक राजनीतिक इच्छाएँ थोपने की नीति समाप्त हो।

popular post

सशस्त्र घुसपैठ की आशंका के कारण इज़रायल में हलचल, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ी

सशस्त्र घुसपैठ की आशंका के कारण इज़रायल में हलचल, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *