हमारे बच्चों का ख़ून बेकार नहीं जाएगा, सऊदी दर्दनाक जवाब के लिए तैयार रहे: यमन
यमन के नागरिकों के खिलाफ सऊदी अरब के लगातार बर्बर हमलों और ताइज़ प्रांत के एक बाजार में सऊदी अरब द्वारा किए गए बड़े नरसंहार के जवाब में यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद ने एक बयान जारी किया है। तस्नीम न्यूज़ एजेंसी की ख़बरों के अनुसार, सऊदी अरब के अपराधों के सामने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की शर्मनाक चुप्पी की कड़ी निंदा करते हुए यमन सरकार ने कहा कि दुश्मन को अब सज़ा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।
बयान में परिषद ने सऊदी अरब के नेतृत्व वाले आक्रामक गठबंधन के लड़ाकू विमानों द्वारा ताइज़ प्रांत के अल-वाज़ेइया क्षेत्र में स्थित लोकप्रिय अल-हज़रा बाजार पर किए गए भयावह नरसंहार की कड़ी निंदा की। हमले के समय बाजार आम नागरिकों से खचाखच भरा हुआ था।
दुश्मन सज़ा भुगतने के लिए तैयार रहे
यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद ने कहा कि, इस बर्बर नरसंहार में महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग शहीद और घायल हुए हैं। इसके अलावा दुकानों और आम नागरिकों की संपत्ति को भी भारी नुक़सान पहुंचा है।
हम इस अपराध और प्रांत में आम नागरिकों तथा नागरिक बुनियादी ढांचे के खिलाफ किए गए तमाम अपराधों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इन हमलों में बाजारों, घरों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सेवा केंद्रों और महत्वपूर्ण सड़कों को निशाना बनाया गया, जिनमें दर्जनों लोगों की जान गई और व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ।
परिषद ने कहा कि इस नरसंहार और इसके कानूनी एवं मानवीय परिणामों की पूरी जिम्मेदारी सऊदी शासन की है। परिषद ने जोर देकर कहा, यमन के लोगों का खून इतना सस्ता नहीं है कि उसे यूं ही बहा दिया जाए। आम नागरिकों, बाजारों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना तथा यमन गणराज्य की संप्रभुता का उल्लंघन करना बिना सज़ा के नहीं रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय सऊदी अरब के अपराधों पर अपनी शर्मनाक चुप्पी तोड़े
इस बयान में आगे कहा गया कि यमन अपने लोगों और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने वैध अधिकार का पूरी दृढ़ता के साथ इस्तेमाल करेगा। हम सऊदी शासन को तनाव बढ़ाने के लिए जिम्मेदार मानते हैं। संयुक्त राष्ट्र, सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय एवं मानवाधिकार संगठनों को इन अपराधों पर अपनी शर्मनाक चुप्पी तोड़नी चाहिए, इनकी निंदा करनी चाहिए और अल-वाज़ेइया बाजार में हुए नरसंहार तथा सऊदी अरब के अन्य अपराधों की गंभीर एवं तत्काल जांच शुरू करनी चाहिए।
यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद ने यह भी बताया कि सरकार और संबंधित अधिकारी घायलों, प्रभावित परिवारों तथा शहीदों के परिजनों की सहायता के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्हें नुक़सान का आकलन करने, सबूतों को दस्तावेज़ों के रूप में सुरक्षित रखने तथा सभी आवश्यक कानूनी और मानवाधिकार संबंधी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
परिषद ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ज़ोर दिया कि, यमन के बच्चों का ख़ून व्यर्थ नहीं जाएगा और इन अपराधों को बिना सज़ा के नहीं छोड़ा जाएगा। अपने लोगों की रक्षा करना और उनकी संप्रभुता को सुरक्षित रखना ऐसी जिम्मेदारी है, जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता। परिषद ने आगे कहा कि ये अपराध यमन के संकल्प को और मजबूत करेंगे तथा जीत हासिल करने और अपनी मातृभूमि के एक-एक इंच को आजाद कराने तक उसका संघर्ष जारी रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय सऊदी अपराधियों का साझेदार बन चुका है
इस संबंध में अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक कार्यालय ने भी एक बयान जारी कर ताइज़ प्रांत के अल-वाज़ेइया बाजार में शुक्रवार को आम नागरिकों के ख़िलाफ़, सऊदी दुश्मन द्वारा किए गए भयावह नरसंहार की कड़ी निंदा की।
बयान में कहा गया कि सऊदी दुश्मन द्वारा कई हवाई हमलों के जरिए एक सार्वजनिक बाजार को निशाना बनाना और यमन की जनता के खिलाफ लगातार अपराध एवं नरसंहार करना युद्ध अपराध की श्रेणी में आता है।
अंसारुल्लाह ने जोर देकर कहा कि यह बेहद शर्मनाक और अफसोसजनक है कि, सऊदी अरब के ये प्रमाणित अपराध संयुक्त राष्ट्र और तथाकथित अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अलमारियों में भुला दिए गए मामलों की तरह पड़े हुए हैं। बयान में आगे कहा गया कि तथाकथित अंतरराष्ट्रीय समुदाय हत्यारों और अपराधियों का साझेदार बन चुका है। वास्तव में यह अत्याचारियों के लिए एक मंच बनकर रह गया है।


popular post
अग्निपथ योजना समाप्त कर सेना में स्थायी भर्ती करे सरकार: कांग्रेस
अग्निपथ योजना समाप्त कर सेना में स्थायी भर्ती करे सरकार: कांग्रेस कांग्रेस ने अग्निपथ योजना
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा