क़ेश्म पर हमले के बाद, ईरानी सेना का अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा

क़ेश्म पर हमले के बाद, ईरानी सेना का अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा

ईरान के महत्वपूर्ण द्वीप क़ेश्म पर दो मिसाइल हमले होने की शुरुआती खबरें सामने आई थीं। ईरान की अर्धसरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, मिसाइलें द्वीप पर आकर गिरी हैं। हालांकि, संभावित जान-माल के नुक़सान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार हमले के दौरान ईरान का एयर डिफेंस पूरी तरह अलर्ट मोड पर था  ईरानी सेना ने ज़मीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से तुरंत जवाबी कार्यवाई करते हुए करारा जवाब दिया और और अमेरिकी जेट को भागने पर मजबूर कर दिया।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, मिसाइल हमलों के बाद ईरानी सेना ने द्वीप के ऊपर अमेरिका के मानवरहित जासूसी विमान MQ-9 को मार गिराने का दावा किया है। ईरान के सरकारी मीडिया ने भी सेना के इस दावे को प्रसारित किया है।

शुरुआती ख़बरों के अनुसार, क़ेश्म द्वीप पर दो मिसाइलें गिरने की सूचना सामने आई है, लेकिन ईरानी अधिकारियों की ओर से अभी तक हमले की प्रकृति, मिसाइलों के संभावित निशाने और उनसे हुए नुकसान का ब्योरा जारी नहीं किया गया है। इसी तरह यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिसाइल हमलों में कोई हताहत हुआ है या नहीं।

क़ेश्म द्वीप फारस की खाड़ी में स्थित ईरान का सबसे बड़ा द्वीप है। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य के निकट स्थित होने की वजह से इसका समुद्री और रक्षा की दृष्टि से भी विशेष महत्व है।

दूसरी ओर, ईरानी सेना की ओर से अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा भी सामने आया है। हालांकि, इस घटना और मिसाइल हमलों से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। फिलहाल इन घटनाओं को लेकर ईरानी मीडिया की शुरुआती खबरें ही सामने आई हैं। संभावित नुकसान और घटनाओं की वास्तविक स्थिति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

popular post

सऊदी अरब ने मआरिब के अपने समर्थित गवर्नर को चेतावनी दी

सऊदी अरब ने मआरिब के अपने समर्थित गवर्नर को चेतावनी दी मआरिब, उत्तरी यमन में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *