सीरिया में हज़रत ज़ैनब (स.) के हरम के इमामे जुमा की हत्या, अमेरिका और इज़रायल की साज़िश हैं: ईरान 

सीरिया में हज़रत ज़ैनब (स.) के हरम के इमामे जुमा की हत्या, अमेरिका और इज़रायल की साज़िश हैं: ईरान 

दमिश्क में हज़रत ज़ैनब का हरम के जुमे के ख़तीब शैख़ फ़रहान अल-मंसूर पर हुआ कायराना हमला न सिर्फ़ एक धार्मिक विद्वान की हत्या है, बल्कि यह इस्लामी एकता, अहले-बैत की मोहब्बत और मज़हबी पवित्र स्थलों की गरिमा पर सीधा हमला माना जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार उन पर ग्रेनेड से हमला किया गया, जिसकी व्यापक निंदा हो रही है।

हज़रत ज़ैनब (स.) का हरम करोड़ों अकीदतमंदों के लिए सब्र, कुर्बानी और हक़ की आवाज़ का प्रतीक है। ऐसे मुक़द्दस मक़ाम के इमामे-जुमा को निशाना बनाना उन ताक़तों की साज़िश हो सकती है जो क्षेत्र में नफ़रत और तफ़रक़ा फैलाना चाहती हैं। शैख़ फ़रहान अल-मंसूर जैसे उलेमा हमेशा अमन, दीन की जागरूकता और उम्मत की रहनुमाई का काम करते रहे; इसलिए उनकी शहादत को एक बड़े फ़ितने के रूप में देखा जा रहा है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बक़ाई ने आज दमिश्क में हुए आतंकवादी हमले और हज़रत ज़ैनब का हरम के जुमे के ख़तीब की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सीरिया की अंतरिम सरकार पर यह ज़िम्मेदारी है कि वह देश के लोगों, धार्मिक विद्वानों (उलेमा) और सभी जातीय, धार्मिक व मज़हबी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

इस्माईल बक़ाई ने इस जघन्य अपराध पर गहरी घृणा और नफ़रत व्यक्त करते हुए कहा कि सीरिया और पूरे क्षेत्र में धार्मिक स्थलों तथा धार्मिक विद्वानों के खिलाफ़ आतंकवादी कार्रवाइयाँ, इज़रायली शासन और संयुक्त राज्य अमेरिका की उस शैतानी साज़िश का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय देशों में फूट डालना, अशांति फैलाना और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना है।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सभी पक्षों के लिए ज़रूरी है कि वे इन साज़िशों के प्रति सतर्क रहें और आतंकवाद तथा उग्रवाद के ख़िलाफ़ निर्णायक रूप से कार्रवाई करने की अपनी ज़िम्मेदारी निभाएँ।

popular post

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान की पहचान बन गया

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *