भारत समिट में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाने पर बीजेपी राहुल गांधी पर भड़की

भारत समिट में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाने पर बीजेपी राहुल गांधी पर भड़की

हैदराबाद में भारत समिट के दौरान शनिवार को ‘वोट चोरी’ और ‘लोकतंत्र के ख़ात्मे’ का मुद्दा उठाए जाने पर बीजेपी राहुल गांधी के ख़िलाफ़ भड़क उठी है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि समिट में आमंत्रित इटली के नेता जब भारत का मज़ाक़ उड़ा रहे थे, तब राहुल गांधी हंस रहे थे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के नेता पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि वे इस तरह चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी राजनीतिक प्रतिनिधियों को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का मौका दे रहे हैं। पार्टी ने भारत समिट में इटली के एक राजनीतिक नेता द्वारा ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा दोहराने और उसका अंग्रेजी अनुवाद पेश किए जाने का हवाला दिया। नारा लगाए जाने के दौरान राहुल गांधी को हंसते हुए देखा गया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “क्या आपने कभी किसी भारतीय को किसी विदेशी द्वारा भारत का अपमान किए जाने पर हंसते हुए देखा है? मैं उन भारतीयों की बात नहीं कर रहा हूं, जो विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं।”

गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में रैली के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार तीन लोकसभा चुनावों में हारने की झुंझलाहट निकाल रही है। गृहमंत्री ने कहा, “कांग्रेस ने देश और विदेश से वामपंथी विचारधारा वाले लोगों को आमंत्रित किया। कांग्रेस के शहजादे भी वहां पहुंच गए। इस कार्यक्रम का नाम ‘भारत समिट’ रखा गया, लेकिन राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत विरोधी विचार व्यक्त करके पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने का काम किया।”

संजय राउत का बीजेपी को जवाब

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने इतालवी नेता के बयान पर बीजेपी की आपत्ति का अपने अंदाज़ में जवाब दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री को ‘मेलोडी’ चॉकलेट भेंट कर सकते हैं, तो इटली का कोई नेता यहां आकर इस देश के बारे में बात भी कर सकता है।” इसके साथ ही राहुल गांधी का बचाव करते हुए संजय राउत ने कहा, “देश में लोकतंत्र मर रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकारों से जुड़ा मामला है।”

popular post

बहरीन की आले ख़लीफ़ा सरकार ने शेख़ ईसा क़ासिम को सुनाई उम्रक़ैद की सज़ा

बहरीन की आले ख़लीफ़ा सरकार ने शेख़ ईसा क़ासिम को सुनाई उम्रक़ैद की सज़ा बहरीन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *