सीरिया , सेना पर आतंकी हमला 13 की मौत, कई घायल

सीरिया , सेना पर आतंकी हमला 13 की मौत, कई घायल पिछले 10 वर्षों से भी अधिक समय से आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष कर रही सीरिया सेना पर आतंकी हमले की खबर है।

सीरिया सेना के काफिले को सड़क के किनारे पहले से लगाए गए बमों के माध्यम निशाना बनाया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क में सड़क के किनारे लगाए गए दो बमों में विस्फोट हो गया। कहा जा रहा है कि सीरिया सेना की एक बस को निशाना बनाकर पहले से यह बम रखे गए थे। इन बम धमाकों की चपेट में सीरिया सेना के काफिले की एक बस आ गई जिस कारण 13 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।

सीरिया के अधिकारिक सरकारी टीवी चैनल पर दिखाए जा रहे फुटेज में दमिश्क़ के मध्य में हुए इस बम विस्फोट में क्षतिग्रस्त बस को दिखाया जा रहा है। जिस समय आम नागरिक अपने अपने कार्य स्थलों एवं बच्चे स्कूल जा रहे थे उस समय यह बम धमाका हुआ है।

दमिश्क़ के उपनगरों पर सरकारी बलों के कब्जे के बाद आतंकी हमलों में कमी आई है। कुछ साल पहले तक दमिश्क़ के उप नगरों पर अल कायदा , आईएसआईएस , नुस्रह फ्रंट जैसे आतंकी गुटों का कब्जा था।

सीरिया में मार्च 2011 के बाद से आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में अब तक 350000 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि देश की आधी से अधिक आबादी विस्थापित हो गई है। इन आतंकी संगठनों को अमेरिका , सऊदी अरब, तुर्की, इस्राईल और साम्राज्यवादी का भरपूर समर्थन हासिल है।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *