सीरिया, अमेरिकी सेना ने तीन नागरिकों की हत्या की

सीरिया, अमेरिकी सेना ने तीन नागरिकों की हत्या की सीरिया में अमेरिकी सेना ने 3 आम नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी है।

सीरिया में अमेरिकी सेना की गैर कानूनी उपस्थिति के खिलाफ बार-बार आवाज बुलंद करने वाले दमिश्क के अधिकरिक मीडिया ने खबर देते हुए कहा है कि उत्तरी सीरिया के दैरुज़्ज़ोर में अमेरिका की अतिक्रमणकारी सेना ने एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी है।

कल ही सीरिया की अधिकारिक न्यूज़ एजेंसी साना ने खबर देते हुए कहा था कि अतिक्रमणकारी अमेरिकी सेना ने के दैरुज़्ज़ोर में कई आम नागरिकों का अपहरण कर लिया है। साना ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि दैरुज़्ज़ोर के पूर्वी शहर अल बुसैरा में अमेरिकी सेना ने हैलीबर्न अभियान चलाते हुए कई आम नागरिकों का अपहरण कर लिया है।

अमेरिकी सेना ने विद्रोही सीरियन डेमोक्रेटिक फ्रंट के लड़ाकों की मदद से कई नागरिकों का अपहरण करते हुए उन्हें अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया है। अब खबर आ रही है कि अमेरिकी सेना ने कुर्द विद्रोही बल के साथ मिलकर अल बुसैरा शहर में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी है।

अमेरिकी बलों ने सीरियन डेमोक्रेटिक फ्रंट के साथ मिलकर दैरुज़्ज़ोर और आसपास के क्षेत्रों में घर-घर में तलाशी लेते हुए कई लोगों का अपहरण कर लिया है। कहा जा रहा है कि 7 दिसंबर को भी अमेरिकी सेना ने अल बुसैरा शहर और आसपास के शहरों में इसी तरह का सर्च अभियान चलाया था।

अमेरिकी सेना ने एसडीएफ के सहयोग से कई लोगों का अपहरण करते हुए उनके घरों को नष्ट कर दिया है। याद रहे कि सीरिया में आतंकवाद के विरुद्ध निर्वाचित सरकार के संघर्ष के समय से ही अमेरिका सीरिया में डेरा जमाए हुए है। जिसका सीरिया की निर्वाचित सरकार ने कई बार विरोध करते हुए विदेशी सेनाओं के देश से निकल जाने की मांग की है।

दमिश्क सुरक्षा परिषद में भी अमेरिका की अतिक्रमणकारी सेना को देश से निकाले जाने की मांग कर चुका है। उत्तरी सीरिया के कई क्षेत्रों में लगातार अमेरिकी सेना को जनाक्रोश का सामना भी करना पड़ रहा है और आये दिन अमेरिका के सैन्य क़ाफ़िलों को जन विरोध का सामना करना पड़ता है।

popular post

सऊदी की सुरक्षा के लिए हर तरह की आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी: मिस्र

सऊदी की सुरक्षा के लिए हर तरह की आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी: मिस्र मिस्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *