सऊदी अरब, राजनीतिक बंदियों को प्रताड़ित कर रहे हैं आले सऊद

सऊदी अरब, राजनीतिक बंदियों को बुरी तरह प्रताड़ित कर रहे हैं आले सऊद सऊदी अरब में राजनीतिक बंदियों की हालत बहुत खराब है।

सऊदी अरब, में राजनीतिक बंदियों की दुर्दशा एवं उन्हें प्रताड़ित किए जाने की खबरों पर विस्तार पूर्वक रिपोर्ट देते हुए एक अमेरिकी वेबसाइट ने कहा है कि सऊदी अरब में राजनीतिक बंदियों की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

राजनीतिक बंदियों को सऊदी अधिकारियों की तरफ से मारपीट का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी वेबसाइट The Hill से बात करते हुए राजनीतिक बंदियों ने अपनी पीठ दिखाई जिन पर डंडों से मारे जाने के निशान थे। राजनीतिक बंदियों में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।

राजनीतिक बंदियों में शामिल इन दर्जनों महिलाओं ने कैदियों को मिलने वाली यातना एवं टॉर्चर के बारे में बताया। महिला बंदियों से पूछताछ के दौरान नकाबपोश पुरुषों ने उन्हें बिजली के झटके लगाए एवं लाठी डंडों से उनकी पीठ पर वार किए।

इसी प्रकार एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय वेबसाइट ने भी सऊदी अरब की जेलों में महिला राजनीतिक बंदियों विशेषकर लज़ीन अल हज़लूल को मिलने वाली यातना एवं अत्याचार पर विस्तार पूर्वक रिपोर्ट दी थी।

TheSaudirealty.com की रिपोर्ट के अनुसार स्पैक्टेटर वर्ल्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मोहम्मद बिन सलमान ने महिला राजनीतिक कैदियों के मामलों की देखरेख के लिए अपने विशेष सलाहकार सऊद अल कहतानी को नियुक्त किया है जो महिला राजनीतिक बंदियों को प्रताड़ित करने के लिए बेहद क्रूर तरीके अपनाता है। और यह लज़ीन के मामले में साबित हो चुका है।

इस वेबसाइट ने सऊदी अधिकारियों के इन क्रूर कृत्यों के बारे में लिखते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि वह टॉर्चर करने की इन बातों को स्वीकार कर लेंगे। वह यह भी नहीं मानेंगे कि यह यातना एवं प्रताड़ना बंदियों को सताने के लिए थी बल्कि वह इस काम से रोमांचित होते हैं और उन्हें दूसरों को प्रताड़ित करने में मज़ा आता है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *