उत्तरी इराक में रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत

उत्तरी इराक में रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत

इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को इराक के उत्तर में रॉकेट गिरने से कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई।

रशिया टुडे के अनुसार इराकी कुर्दिस्तान काउंटर-टेररिज्म सर्विस ने रॉकेट हमलों के लिए इराक या तुर्की में पीकेके आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। उत्तरी इराक के अल-एमदियाह जिले के मेयर वारसिन सुलेमान ने एएफपी को बताया कि बमरानी क्षेत्र को रॉकेट से निशाना बनाया गया जिसमें दो बच्चे मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

कुर्दिस्तान क्षेत्र काउंटर-टेररिज्म सर्विस ने हमले के लिए कुर्द विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया लेकिन कुछ स्थानीय समाचार सूत्रों का दावा है कि हमले से प्रभावित बगीचे तुर्की के एक अड्डे से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

अंकारा का दावा है कि कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के उग्रवादी महिलाओं और बच्चों सहित 40,000 से अधिक तुर्की नागरिकों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। दूसरी ओर उत्तरी इराक और सीरिया में तुर्की के हमलों के कारण सैकड़ों गांवों को खाली करा लिया गया है।

तुर्की के उत्तरी इराक में 36 सैन्य ठिकाने हैं और उन इलाकों में हवाई हमले जारी हैं। बगदाद में केंद्र सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रियाओं और इराकी लोगों के गुस्से के साथ इस मुद्दे का सामना किया गया है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *