दिल्ली में चुनाव अधिकारियों को बिना दस्तावेज़ के भी मतदाता को योग्य घोषित करने का अधिकार

दिल्ली में चुनाव अधिकारियों को बिना दस्तावेज़ के भी मतदाता को योग्य घोषित करने का अधिकार

चुनाव आयोग ने दिल्ली में चुनावी पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को अपने ईसीआईनेट पोर्टल पर नए अधिकार प्रदान किए हैं। इसके तहत वे कुछ मतदाताओं के नाम बिना दस्तावेज़ मांगे और सुनवाई किए बिना अंतिम मतदाता सूची में बनाए रखने की मंजूरी दे सकते हैं। ‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह सुविधा 30 सितंबर से पहले पोर्टल पर उपलब्ध नहीं थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, नई व्यवस्था के तहत ईआरओ किसी मतदाता के खिलाफ जारी किए गए नोटिस को रद्द करते हुए उसे योग्य घोषित कर सकता है, बशर्ते वह मतदाता की पात्रता और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने से संतुष्ट हो। इसके लिए अधिकारी को पोर्टल पर एक घोषणा-पत्र अपलोड करना होगा, जिसमें वह यह प्रमाणित करेगा कि मतदाता की पात्रता की जांच पूरी कर ली गई है।

चुनावी अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरुआत से ही उपलब्ध होनी चाहिए थी, क्योंकि कई मतदाता निर्धारित दस्तावेज़ उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं। एक चुनावी पंजीकरण अधिकारी ने बताया कि अब ऐसे मामलों में, जहां आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं हैं, वे अपनी जांच और सत्यापन के आधार पर मतदाता का नाम सूची में बनाए रखने का फैसला कर सकते हैं।

एक अन्य अधिकारी के अनुसार, नए अधिकार मिलने के बाद वे रोजाना सैकड़ों मामलों का निपटारा कर रहे हैं, जबकि इससे पहले वे एक दिन में 50 से अधिक मामलों का निपटारा नहीं कर पाते थे।

दिल्ली में लगभग 33.1 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन अब तक 5 लाख से भी कम मामलों में प्रक्रिया पूरी हो सकी है। पश्चिमी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अब तक केवल दो मामलों का निपटारा किया गया है। नोटिस से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है। सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं होने के कारण, खबर लिखे जाने तक दिल्ली में 350 से अधिक मतदाताओं को अयोग्य घोषित किया जा चुका है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *