इस्राईल और अन्य अरब देशों में अगले वर्ष होगी सार्वजनिक संबंधों की शुरुआत इस्राईल के क्षेत्रीय सहयोग मंत्री इसावी फुरिज ने शनिवार को कहा कि इस्राईल अगले साल अन्य अरब देशों के साथ सामान्यीकरण समझौतों पर हस्ताक्षर करेगा।
इस्राईल और अन्य अरब देशों पर टिप्पणी करते हुए इसावी फुरिज ने कहा कि अरब के अधिकांश देशों के साथ हम सामान्य संपर्क में हैं। इस्राईली अरबी भाषा के सार्वजनिक प्रसारक के अनुसार, कई पड़ोसी देश इस सार्वजनिक संबंधों की शुरुआत से बहुत खुश नज़र आ रहे हैं।
राणाना में एक सांस्कृतिक संगोष्ठी में इस्राईल के क्षेत्रीय सहयोग मंत्री इसावी फुरिज ने सुझाव दिया कि इस्राईल और फिलिस्तीनी पक्षों ने ओस्लो समझौते का अच्छा उपयोग नहीं कर के गलतियाँ कीं हैं ,फुरिज ने फिलिस्तीनियों को सामान्यीकरण जारी रखने का आह्वान किया।
ओस्लो समझौता 1990 के दशक में इस्राईल और फिलीस्तीन के बीच हुए समझौतों की एक शृंखला है। पहला ओस्लो समझौता वर्ष 1993 में हुआ जिसके अंतर्गत इस्राईल और फिलिस्तीन मुक्ति संगठन ने एक-दूसरे को आधिकारिक मान्यता देने तथा हिंसक गतिविधियों को त्यागने पर सहमति प्रकट की। ओस्लो समझौते के तहत एक फिलिस्तीनी प्राधिकरण की भी स्थापना की गई थी। हालाँकि इस प्राधिकरण को गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक के भागों में सीमित स्वायत्तता ही प्राप्त हुई थी।
इसके पश्चात् वर्ष 1995 में दूसरा ओस्लो समझौता किया गया जिसमें वेस्ट बैंक के 6 शहरों और लगभग 450 कस्बों से इस्राईली सैनिकों की पूर्ण वापसी का प्रावधान शामिल था।
इसावी फुरिज, इस्राईल और अन्य अरब देशों में अगले वर्ष होने वाली सार्वजनिक संबंधों की शुरुआत से अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है और दुसरे अरब देशो से भी आह्वान किया है के वह भी इसमें अपनी रुचि दिखाएँ।


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा