पीएम नेतन्याहू आज करेंगे UAE का दौरा, बिन सलमान से भी हो सकती है मुलाक़ात

यरूशलम: (रायटर्स) इस्राईल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का दौरा करेंगे, सूत्रों के अनुसार नेतन्याहू चुनाव से पहले खाड़ी देशो से दोस्ताना बनाए रखने के लिए ये दौरा कर रहे हैं

ग़ौरतलब है कि नेतन्याहू इस दौरे पर सऊदी अरब के शासक बिन सलमान से भी मुलाक़ात कर सकते हैं। क्योंकि खबर आ रही है कि अबुधाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाह्यान बिन सलमान से बात करेंगे ताकि वो भी UAE आकर इस्राईल और UAE के बीच होने वाली बातचीत में शामिल हो जाएं ।

अभी तक नेतन्याहू के कार्यालय या यूएई द्वारा इस दौरे की पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही सऊदी के एक आधिकारिक सूत्र ने रिपोर्ट का खंडन किया और रॉयटर्स को बताया कि बिन मोहम्मद गुरुवार को यूएई का दौरा नहीं करेंगे।

लेकिन इस्राईल के चैनल 12 TV का कहना है कि नेतन्याहू आज यूएई जाएगे और वहां पर शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाह्यान से मुलाक़ात करेंगे।

बता दें कि यूएई और बहरीन ने पिछले साल सितम्बर में इस्राईल के साथ औपचारिक संबंध की शुरुवात की है जबकि अभी भी बहुत से मुस्लिम देशों ने इस्राईल को मान्यता नहीं दी है

बताया जा रहा ही कि सऊदी अरब यूएई और इस्राईल तीनों देश इस मीटिंग में ईरान के बारे में सामान्य चिंताओं को साझा करेंगे।

ग़ौरतलब है कि यूएई और इस्राईल के बीच समझौते में सऊदी अरब सबसे आगे आगे था लेकिन पूरी दुनिया के मुसलमानों के आक्रोश के बीच सऊदी अरब ने फिलहाल इस्राईल को मान्यता नहीं दी है जबकि नवंबर में इस्राईल के अधिकारियों और इस मामले से परिचित सूत्रों ने कहा था कि नेतन्याहू और प्रिंस मोहम्मद ने ख़ुफ़िया तौर से मुलाक़ात की थी लेकिन सऊदी अरब ने इस मुलाक़ात का इंकार किया था।

बता दें कि इस्राईल और यूएई ने अपने अपने राजदूतों को एक दूसरे के देश में भी भेज दिया है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *