उत्तर कोरिया ने इस्राईल को बताया आतंकी राज्य, माफी की संभावना नहीं

उत्तर कोरिया ने इस्राईल को बताया आतंकी राज्य, माफी की संभावना नहीं उत्तर कोरिया ने फिलिस्तीन के खिलाफ इस्राईल के अत्याचारों का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस्राईल एक आतंकवादी राज्य है और उसके अपराध माफी लायक नहीं हैं।

उत्तर कोरिया ने ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हालिया हमलों और बर्बरता की निंदा की। याद रहे कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हालिया हमलों में 65 से अधिक बच्चों समेत 250 से अधिक आम नागरिक मारे गए थे।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने हाल ही में एक लेख प्रकाशित किया है जिसका शीर्षक है “बच्चों के खिलाफ अत्याचार जिसे किसी भी प्रकार उचित नहीं ठहराया जा सकता”।

उत्तर कोरिया ने अपने बयान में कहा है कि अगर कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इस्राईल के गज़्ज़ा पट्टी पर हमलों में बेगुनाह और मासूम बच्चों की मौत और कत्लेआम के कारण पूरा ग़ज़्ज़ा एक बडे जनसंहार का केंद्र बन गया है।

Sawaleif.com ने रशिया टुडे के हवाले से कहा कि उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि गज़्ज़ा में 66 फिलिस्तीनी बच्चे मारे गए जबकि 560 से अधिक घायल हुए हैं। इस्राईल के हाथों मासूम बच्चों का कत्लेआम मानवता के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती भी है और मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध भी।

प्योंगयांग ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा कि यरूशलम, ग़ज़्ज़ा पट्टी में इस्राईल की बर्बरता एक युद्ध अपराध के साथ-साथ मानवता के खिलाफ क्रूर अपराध है साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानूनों का हनन भी।

हम विश्व समुदाय से मांग करते हैं कि इस्राईल के सरकारी आतंकवाद और जातीय नरसंहार को रोका जाए इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त ना किया जाए।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *