नेतन्याहू ने मांगी सुरक्षा, बदले की कार्रवाई में ठिकाने लगा सकता है ईरान

नेतन्याहू ने मांगी सुरक्षा, बदले की कार्रवाई में ठिकाने लगा सकता है ईरान इस्त्राईल के पूर्व प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय जिसने हाल के वर्षों में कई ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या का आदेश दिया है ने इस्त्राईल के प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट को अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए एक पत्र लिखा है।

नेतन्याहू की सुरक्षा की बात करते हुए टाइम्स ऑफ इस्त्राईल वेबसाइट ने लिखा कि नेतन्याहू ने वर्तमान इस्त्राईली प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट के कार्यालय को एक पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की है। नेतन्याहू के निष्कासन के लगभग छह महीने बाद, उनकी पत्नी और बच्चों के लिए सुरक्षा अगले सप्ताह समाप्त हो जाएंगे वहीं इस्त्राईल के पूर्व प्रधान मंत्री का दावा है कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ धमकियां जारी हैं और स्थानीय या विदेशी दुश्मन उन्हें निशाना बना सकते हैं।

प्रधानमंत्री का पद छोड़ने के बाद नेतन्याहू व्यक्तिगत रूप से 20 साल तक सुरक्षा में रहेंगे। नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ ने बेनेट को एक पत्र में लिखा कि पूर्व प्रधान मंत्री के परिवार के खिलाफ खतरों को काल्पनिक लोगों द्वारा दी गई धमकी न समझें, क्योंकि अगली हत्या इन्हीं लोगों द्वारा की जा सकती है। इस पत्र में लिखा है कि ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों के खिलाफ नेतन्याहू के आतंकवादी अभियानों से ईरान या इस्त्राईल शासन के प्रति शत्रुतापूर्ण अन्य देश उसके परिवार को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं।

सत्ता में अपने कार्यकाल के दौरान, नेतन्याहू ने शहीद मोहसिन फखरीजादेह सहित कई ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या का आदेश दिया था। इसके अलावा कई हमास और हिजबुल्लाह नेताओं की शहादत को इस्त्राईल के संचालन के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

popular post

रोहिंग्या नरसंहार के 9 साल: शरणार्थियों की अपने वतन वापसी की मांग

रोहिंग्या नरसंहार के 9 साल: शरणार्थियों की अपने वतन वापसी की मांग कॉक्स बाजार में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *