मैक्रॉन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बेवकूफ जोकर बताया

मैक्रॉन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बेवकूफ जोकर बताया इमैनुएल मैक्रॉन ने एक निजी वार्ता में बोरिस जॉनसन को “जोकर” और “बेवकूफ” कहा, और वाटरलू के बाद ब्रिटिश-फ्रांसीसी संबंधों को सबसे खराब बताया।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कथित तौर पर प्रवासी संकट पर दोनों देशों के बीच पिछले सप्ताह के परिणामों के जवाब में सलाहकारों के एक समूह पर हमला किया है। ब्रिटेन में फ्रांस के पूर्व राजदूत सिलो बर्मन ने रेडियो टाइम्स को बताया कि फ्रांस और ब्रिटेन के बीच संबंध “वाटरलू के बाद से कभी इतने खराब नहीं हुए”।

यह प्रतिक्रिया तब आई जब पिछले बुधवार को एक कार्यक्रम में एक शरणार्थी नाव के डूबने के बारे में दोनों नेताओं के बीच फोन पर बात हुई थी। जिसके बाद इमैनुएल मैक्रॉन ने बोरिस जॉनसन के व्यवहार के बारे में आलोचना की। जबकि, इससे भी बड़ा कारण वह पत्र माना जा रहा है जो कि ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के द्वारा फ्रांस के राष्ट्रपति को को भेजा गया था।

दरअसल, इस पत्र में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने जॉइंट पेट्रोलिंग कराए जाने की बात कही थी ताकि फ्रांसीसी समुद्री तटों से आने वाली नावों पर प्रतिबंध लगाया जा सके। उनकी इसी बात को फ्रांस ने ‘अस्वीकार्य’ बताया है। फ्रांस का कहना है कि हम ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सार्वजनिक पत्र को अस्वीकार करते हैं और इसे मंत्रियों के बीच होने वाली चर्चा के विपरीत मानते हैं। इस पत्र के बाद से ही विवाद और गहरा गया है।

जॉनसन मंत्रिमंडल के एक मंत्री ने कहा है कि इमैनुएल मैक्रॉन की बातों से उन्हें आश्चर्य है और वह निराश हुए हैं। ज्ञात रहे कि अभी हाल ही में इंग्लिश चैनेल में फ्रांस से ब्रिटेन जाने वाले शरणार्थियों की नाव डूब गयी थी जिसमें कम से कम 27 शरणार्थियों की मौत हो गयी थी और इस मामले को दोनों देशों ने एक दूसरे को ज़िम्मेदार बताने का प्रयास किया था।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *