लेबनान , मोसाद के 17 जासूसी नेटवर्क का भांडा फूटा

लेबनान , मोसाद के 17 जासूसी नेटवर्क का भांडा फूटा

लेबनान के आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार रात को खबर देते हुए कहा है कि उसने देश भर में मौजूद इस्राईल के 17 जासूसी नेटवर्क की खोज करते हुए उन्हें निष्क्रिय कर दिया है ।

लेबनान के आंतरिक मंत्रालय ने देश भर में जड़े जमाए इस्राईल की ख़ुफ़िया एजेंसी पर कड़ा प्रहार करते हुए उसके 17 नेटवर्क का पता लगाते हुए जड़ से उखाड़ फेंका है। इन जासूसी नेटवर्कों को निष्प्रभावी करने के संबंध में, लेबनान के आंतरिक मंत्रालय ने घोषणा की है कि विशेष न्यायपालिका की देखरेख में एक जांच चल रही है।

हालाँकि लेबनान के आंतरिक मंत्रालय ने दुश्मन देश के लिए काम कर रहे इन गिरोहों या उनकी गतिविधियों अथवा उनकी हिरासत के बारे में अधिक विवरण नहीं दिया है।

लेबनान के आंतरिक मंत्रालय ने भी एक बयान में कहा देश की आंतरिक सुरक्षा का प्रभार संभालने वाले बलों या किसी लेबनानी सुरक्षा तंत्र की खुफिया शाखा में दुश्मन देश की घुसपैठ की कोई भी खबर सच नहीं है।

याद रहे कि लेबनान में इस्राईल के विरुद्ध यह ऑपरेशन 2009 के बाद से इस्राईल के मोसाद नेटवर्क को नष्ट करने के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा अभियान है। पकड़े गए संदिग्ध लोगों से से पूछताछ करने पर पता चला कि इनका मकसद जानकारी जुटाना और लेबनानी अधिकारियों और उनकी भूमिका की पहचान करना था।

popular post

इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता

इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता अमेरिकी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *