इस्राईली ख़ुफ़िया एजेंसी और सेना की सलाह, ईरान से उलझना सही नहीं

इस्राईल (Israel) की ख़ुफ़िया एजेंसियों और सेना ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को ईरान से किसी भी संभावित टकराव से बचने की सलाह देते हुए कहा कि वर्तमान समय में ईरान से किसी भी तरह का टकराव इस्राईल के हित में नहीं है।

इस्राईली वेबसाइट वाल्ला की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों और सैन्याधिकारियों के साथ हुई बैठक में सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने साफ़ कहा है कि ईरान से उलझना सही नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल की सुरक्षा एजेंसियों और सैन्याधिकारियों ने कहा कि संकट के इस समय जब अमेरिका का बाइडन प्रशासन भी ईरान के खिलाफ अपनी नई नीतियों को बनाने में लगा हुआ ईरान से टकराना इस्राईल के हित में नहीं है।

याद रहे कि हाल ही में इस्राईल के प्रख्यात समाचार पत्र हारेत्ज़ ने भी अपने लेख में कहा था कि ईरान से टकराव इस्राईल के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है क्योंकि इस्राईल का 99 फीसदी ज़रूरत का सामान समुद्री मार्ग से आता है। ईरान से टकराव इस्राईल को आर्थिक रूप से बहुत भारी हानि पहुंचा सकता है।

वाल्ला की रिपोर्ट के अनुसार इन अधिकारियों ने इस्राईल से मिलने वाले जलमार्ग विशेष कर हुर्मुज़ जलडमरू मध्य को बहुत संवेदनशील बताते हुए कहा कि कोई भी ग़ैर ज़िम्मेदारी भरा क़दम ईरान को सख्त कार्रवाई के लिए उकसा सकता है।

 

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *