इस्राईली सेना ने ली फ़िलिस्तीनी किसानों और मछुआरों की जान

इस्राईली सेना ने ली फ़िलिस्तीनी किसानों और मछुआरों की जान गाजा की पूर्वी सीमा पर तैनात इस्राईली सेना ने दक्षिणी गाज़ा के खानेह यूनुस प्रांत में कृषि भूमि पर गोलीबारी की है।

इस्राईली सेना की इस बर्बरता का पर्दा फाश करते हुए फ़िलिस्तीनी अल-यौम समाचार पत्र ने बताया कि खानेह यूनुस की पूर्वी सीमा के पास इस्राईली सेना ने किसानों और उनके खेतों पर गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में संभावित घायलों की संख्या अभी सामने नहीं आई है। गाज़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में इस्राईली सेना की लगातार और दैनिक गोलीबारी का उल्लेख करते हुए सूत्र ने जोर देकर कहा कि इस्राईली सेना फ़िलिस्तीनी निवासियों और किसानों को उनकी भूमि पर काम से वंचित करना चाहते हैं।

इस्राईली सेना की दरिंदगी का आलम यह है कि वह अपने सैन्य अभ्यास में टारगेट के स्थान पर फिलिस्तीनी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। कभी फिलिस्तीनियों को उनके घरों और भूमि से खदेड़ दिया जाता है तो कभी राह चलते फिलिस्तीनी के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी जा रही है। और खेद की बात यह है कि इन तमाम अत्याचार पर संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं मूकदर्शक बनी हुई हैं।

अरब देशों से भी फिलिस्तीन को कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। विशेषकर अरब इस्राईल संबंधों के सार्वजनिक हो जाने के बाद से फिलिस्तीनियों पर इस्राईल के अत्याचार बढ़ते ही जा रहे है। सन् 1967 के मिडिल ईस्ट युद्ध में इस्राईल ने वेस्ट बैंक पर कब्ज़ा कर लिया था। फिलिस्तीनी एक स्वतंत्र राज्य चाहते है जिसे वे वेस्ट बैंक, गाज़ा और पूर्वी यरुशलम में स्थापित करने की उम्मीद करते हैं।

 

 

 

popular post

यमन की कवरेज को लेकर सऊदी मीडिया का स्काई अरबी न्यूज़ पर तीखा हमला

यमन की कवरेज को लेकर सऊदी मीडिया का स्काई अरबी न्यूज़ पर तीखा हमला यमन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *