ईरान की जवाबी कार्रवाई से सहमा इस्राईल, जारी किया अलर्ट

ईरान की जवाबी कार्रवाई से सहमा इस्राईल, जारी किया अलर्ट

ईरान की जवाबी कार्यवाही के डर से इस्राईल ने अलर्ट जारी किया है। दमिश्क़ के बाहरी इलाक़े में अपने हालिया हमले और सीरिया में पवित्र धर्मस्थल के दो रक्षकों की हत्या के बाद ईरान की ओर से संभावित प्रतिक्रिया के डर से इस्राईल ने आयरन डोम सिस्टम को अलर्ट पर रहने का एलान कर दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने जानकारी देते हुए कहा है कि इस्राईल ने दमिश्क़ के बाहरी इलाक़े में हवाई हमले किए जिसमें पवित्र धार्मिक स्थल की रक्षा कर रहे दो लोगों की जान चली गई जिसके बाद इस्राईल डरा हुआ है और उसने ईरान की प्रतिक्रिया के डर से उत्तरी सीमाओं पर आयरन डोम सिस्टम को स्टैंडबाय पर रहने का आदेश दिया है।

इसी समाचार से संबंधित अल-मायादीन ने भी इस्राईल की मीडिया के हवाले से बताया कि इस्राईल की सेना ने ईरान की जवाबी कार्यवाही के डर से फ़िलिस्तीन के उत्तरी इलाक़े में अपनी तैयारी का स्तर बढ़ा दिया है। साथ ही फ़िलिस्तीन में कई मीडिया ने घोषणा की कि सीरिया में पवित्र धर्म स्थल को रक्षा करने वाले दो सैनिकों के मारे जाने की ख़बर पर रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के बयान के बाद इस्राईल की सेना ने अपनी तैयारी के स्तर को और बढ़ा दिया है।

दमिश्क़ के बाहरी इलाक़े में इस्राईल के हालिया हमले के दौरान पवित्र रौज़े की रक्षा करने वाले दो ईरानी सैनिक मारे गए हैं। IRGC के जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार रात एक बयान में यह जानकारी दी कि इस्राईल की ओर से दाग़े गए मिसाइल से दमिश्क़ के बाहरी इलाक़े में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कर्नल एहसान करबलाईपुर और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कर्नल मुर्तज़ा सईद नेज़ाद ने रौज़े की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *