ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामनेई ने मंगलवार को छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक वर्चुअल मुलाक़ात में इस बात पर ज़ोर देकर कहा कि जिओनिस्ट ताक़त की ज़बान के अलावा कुछ नहीं सझमते हैं। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनियों को अपनी शक्ति और प्रतिरोध में वृद्धि करके, अपराधियों को आत्मसमर्पण करने और बर्बर कार्यवाहियों को रोकने के लिए मजबूर कर देना चाहिए।
सय्यद अली ख़ामेनई ने इस मुलाक़ात में अफ़ग़ानिस्तान और फ़िलिस्तीन में घटने वाली हालिया दो ख़ूनी घटनाओं पर गहरा दुख जताते हुए कहा ईश्वर की लानत हो उन अपराधियों पर कि जिन्होंने पीड़ित मासूम अफ़ग़ान कलियों पर भी रहम नहीं किया और उनका नरसंहार किया और इन बच्चियों को शहीद करके अपराध को इस हद तक फैला दिया।
मस्जिदुल अक़सा और फ़िलिस्तीन के दूसरे इलाक़ों में बर्बर और अत्याचारी इस्राईली शासन के अपराधों की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लोग इन अपराधों को देख रहे हैं, सभी को इनकी निंदा करके अपनी ज़िम्मेदारी अदा करनी चाहिए।
फ़िलिस्तीनियों के दृढ़ संकल्प का उल्लेख करते हुए आयतुल्लाह ख़ामेनई ने कहा कि इस्राईल को बल की भाषा के अलावा कुछ समझ में नहीं आता है, इसलिए फ़िलिस्तीनियों को अपनी शक्ति और प्रतिरोध में वृद्धि करके, अपराधियों को आत्मसमर्पण करने और बर्बर कार्यवाहियों को रोकने के लिए मजबूर कर देना चाहिए।
आयतुल्लाह ख़ामेनई ने इस मुलाक़ात में विभिन्न छात्र संगठनों को देश के लिए एक महान अवसर बताते हुए कहा कि कोरोना से मुक़ाबले के लिए युवाओं का आगे आना, अपमानजनक फ्रांसीसी पत्रिका, काबुल विश्वविद्यालय में विस्फ़ोट और फ़िलिस्तीन और यमन के मुद्दे जैसे अंतरराष्ट्रीय मामलों में सक्रिय उपस्थिति, एफ़एटीएफ़ मुद्दे पर अपना पक्ष रखना और परमाणु मुद्दे पर संसद के रणनीतिक बिल को मज़बूती प्रदान करना छात्र संगठनों के प्रंशसनीय क़दम हैं, इस तरह की क़दमों से छात्र संगठनों की पहचान भी मज़बूत होती है।


popular post
इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता
इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता अमेरिकी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा