सऊदी अरब के कच्चे तेल के बजाए यूएई का तेल भंडार करेगी भारतीय कंपनी भारतीय कंपनी इंडियन पैट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड आईएसपीआर कच्चे तेल भंडारण के लिए बनाए गए अपने भंडारण सुविधा में सऊदी अरब की जगह अब यूएई के कच्चे तेल को जगह देगी।
सऊदी अरब के स्थान पर आईएसपीआरएल अब अपने भंडारण में संयुक्त अरब अमीरात के कच्चे तेल का भंडार करेगी। याद रहे कि भारत तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता एवं आयातकर्ता है।
दक्षिणी भारत में तीन अहम बिंदुओं पर तेल का भंडार किया जाता है जिसमें अधिकतम 5 मिलियन टन अर्थात 37 मिलियन बैरल तेल जमा किया जाता है सकता है।
भारत की तेल नीतियों में बदलाव की बोत स्वीकोर करते हुए आईएसपीआरएल के प्रबंधक निदेशक एचपीएस आहूजा ने कहा कि भारत ने अपनी तेल नीति में बदलाव लाते हुए अपनी तेल सुविधाओं को भारतीय एवं विदेशी कंपनियों को किराए पर देने के नियमों में भारी छूट दी है।
आई मॉनिटर 24 की रिपोर्ट के अनुसार अबू धाबी की राष्ट्रीय तेल कंपनी एडनॉक ने कर्नाटक के मेंगलौर में आईएसपीआरएल के साथ हुए एक समझौते में इस कंपनी के दो भंडारों को किराए पर लिया है जहां वह अपना कच्चा तेल रख सकती है। कहा जा रहा है कि समझौते के तहत कंपनी के भूमिगत भंडार में आपात जरूरत के लिए कच्चे तेल का भंडारण किया जाएगा।
आपको बता दें कि आईएसपीआरएल ने 5.33 मिलियन टन क्षमता वाले तीन भंडार बनाए हुए हैं। विशाखापट्टनम में स्थित भंडार की क्षमता 1.33 टर्न मेंगलौर की 1 पॉइंट 5 मिलियन टन और पदूर की 2.5 मिलियन टन है। यह तेल भंडार देश की तेल जरूरतों को 9 से 10 दिनों तक पूरा कर सकते हैं।
सरकार ने जून 2018 में ही उड़ीसा के चांदीखोल में भी 40 मिलियन टन और बदनोर में 2.5 मिलियन टन क्षमता वाले दो नए तेल भंडार बनाए जाने की घोषणा की थी। इन तेल भंडारों के बन जाने के बाद यह तेल भंडार मिलकर देश की 21 दिनों की तेल जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे।


popular post
ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN
ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN CNN ने एक
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा