मैंने ईरान में रेजीम चेंज कर दी, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से: ट्रंप

मैंने ईरान में रेजीम चेंज कर दी, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान में शासन परिवर्तन को लेकर अपने घिसे पिटे बयानों को दोहराते हुए दावा किया कि, उन्होंने ईरान की सरकार को बदल दिया है, भले ही यह अप्रत्यक्ष रूप से हुआ हो।

हालांकि वास्तविकता यह है कि, अमेरिका, ईरान के साथ संघर्ष में अपने किसी भी मुख्य उद्देश्य को हासिल नहीं कर सका है। यह बात पूरी दुनिया जानती है कि, ट्रंप को ईरान के साथ युद्ध में मुंह की खानी पड़ी है। अपनी हताशा को मिटाने के लिए वह लगातार उट पटांग बयान दे रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने एबीसी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में कहा: 

“हम बातचीत की स्थिति में मजबूत हैं। ईरान के पास बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, और मेरा मानना है कि इससे हम एक बेहतरीन समझौते तक पहुंचेंगे।”

उन्होंने कहा,

“युद्धविराम खत्म होने में ज्यादा समय नहीं बचा है और मैं इसे बढ़ाना नहीं चाहता।” जहां अमेरिकी मीडिया सेना में रक्षात्मक मिसाइलों की कमी की खबर दे रहे हैं, वहीं ट्रंप ने दावा किया कि हमारे हथियार पूरी तरह से भरे हुए हैं और हम पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ईरान मिसाइलों को इधर-उधर स्थानांतरित करने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि हमने उनमें से अधिकतर को नष्ट कर दिया है, और वे युद्धविराम के दौरान उन्हें दूसरी जगह ले जा रहे हैं। हमने भी इस मौके का इस्तेमाल अपने भंडार को फिर से भरने के लिए किया है, और संभव है कि ईरान ने भी ऐसा ही किया हो।

अंत में उन्होंने यह भी दावा किया कि घेराबंदी सफल रही है।

popular post

अमेरिका–ईरान शांति समझौते की उम्मीद से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

अमेरिका–ईरान शांति समझौते की उम्मीद से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी अमेरिका और ईरान के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *