हिज़्बुल्लाह,मैदान को इज़रायल के लिए जहन्नम बना देगा: शेख़ नईम क़ासिम 

हिज़्बुल्लाह,मैदान को इज़रायल के लिए जहन्नम बना देगा: शेख़ नईम क़ासिम 

लेबनान के प्रतिरोधी संगठन हिज़्बुल्लाह (Hezbollah) के महासचिव शेख नईम क़ासिम ने अपने एक कड़े और जोशीले संदेश में हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों और इस्लामी प्रतिरोध के समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिरोध की ताक़त अब पहले से अधिक मज़बूत है और ज़ायोनी शासन के लिए युद्ध का मैदान “जहन्नम” में बदल जाएगा।

अल-मयादीन की रिपोर्ट के अनुसार, शेख नईम क़ासिम ने कहा कि, हिज़्बुल्लाह के ड्रोन और सैन्य क्षमताओं ने इज़रायल के भीतर भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा, “तुम्हारे ड्रोन दुश्मन को हर दिशा से घेर लेते हैं, ज़मीन को अपनी गिरफ्त में ले लेते हैं और ज़ायोनी कब्ज़ाधारियों का दम घोंट देते हैं। तुम्हारी कार्रवाइयों ने धरती के दुषट और अत्याचारियों को दहशत में डाल दिया है।”

उन्होंने प्रतिरोधी लड़ाकों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि हिज़्बुल्लाह के मुजाहिदीन मौत से डरने वाले नहीं हैं। उनके अनुसार, “तुम कभी मरते नहीं हो; या तो मैदान में डटे रहते हो और दुश्मन का मुकाबला करते हो, या फिर अपने परवरदिगार के पास ज़िंदा शहीद बन जाते हो, जहाँ तुम्हें सम्मान और रोज़ी दी जाती है।”

शेख नईम क़ासिम ने उन दावों को भी खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि हिज़्बुल्लाह कमज़ोर हो चुका है या उसका अंत निकट है। उन्होंने कहा, “दुश्मनों ने प्रचार किया कि तुम समाप्त हो जाओगे और हार जाओगे, लेकिन तुम्हारे जिहाद और संघर्ष ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। तुम्हारी हिम्मत और सब्र अब प्रतिरोध की एक ऐतिहासिक मिसाल बन चुकी है।”

अपने संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि हिज़्बुल्लाह केवल एक सैन्य संगठन नहीं बल्कि सम्मान, स्वतंत्रता और प्रभुसत्ता की आवाज़ है। उन्होंने कहा, “तुम इज़्ज़त भरी ज़िंदगी का प्रतीक हो, ज़िल्लत और अपमान का नहीं। तुम आज़ादी और मुक्ति की राह हो, समर्पण की नहीं। तुम प्रभुसत्ता और स्वतंत्रता का प्रतीक हो, गुलामी और दूसरों की अधीनता का नहीं।”

शेख नईम क़ासिम का यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और इज़रायल तथा प्रतिरोधी गुटों के बीच टकराव की आशंकाएँ बनी हुई हैं। इस बयान को हिज़्बुल्लाह की ओर से अपने समर्थकों का मनोबल ऊँचा रखने और इज़राक्षल को चेतावनी देने के रूप में देखा जा रहा है।

popular post

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान की पहचान बन गया

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *