हमास की मांग सऊदी अरब में बंद फिलिस्तीनी लोगों को आजाद करे आले सऊद हमास प्रतिरोधी दल ने सऊदी अरब के अधिकारियों से अपील की है कि वह सऊदी अरब की जेल में बंद मोहम्मद अल ख़ज़री समेत तमाम फिलिस्तीनी बंदियों को आजाद करे।
साआ 25 की रिपोर्ट के अनुसार हमास के वरिष्ठ नेता राफत मर्रा ने कहा है कि मोहम्मद अल ख़जरी को जेल में रखना और उनके साथ ही अन्य फिलिस्तीनी नागरिकों को बिना किसी अपराध के बंदी बनाए रखना फिलिस्तीन की जनता और सऊदी फिलिस्तीनी संबंधों का अपमान और मखौल उड़ाना है।
राफत ने सऊदी अधिकारियों से मांग की है कि वह सऊदी अरब में बंदी बनाए गए फिलिस्तीनी लोगों के मुद्दे को खत्म करें और इन लोगों के खिलाफ जारी अदालती कार्रवाई को जल्द से जल्द खत्म करते हुए उन्हें उनके परिवारों तक पहुंचाए। विशेषकर इसलिए भी कि इन लोगों ने कोई अपराध नहीं किया है ना ही उनका कोई अपराधिक रिकॉर्ड है।
याद रहे कि हमास ने इससे पहले भी ऐलान किया था कि सऊदी अरब ने कम से कम 60 फिलिस्तीनी नागरिकों को बंदी बनाया हुआ है जिनका संबंध या तो हमारे नेताओं से था या वह इस प्रतिरोधी आंदोलन के समर्थक हैं।
सऊदी अरब ने अपने यहां हमास के पूर्व दूत मोहम्मद अल ख़ज़री और उनके बेटे को अप्रैल 2019 से ही बंदी बना रखा है एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पिछले साल फरवरी में मोहम्मद अल ख़ज़री के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा था कि सऊदी अरब उन्हें उचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहा है ना ही उन्हें उनके डॉक्टर से मिलने दे रहा है।


popular post
ईरान ने 19वें अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया
ईरान ने 19वें अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया ईरान की इस्लामी क्रांति रक्षक बल
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा