नफ्ताली बैनेट को मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी की पहली फोन कॉल

नफ्ताली बैनेट को मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी की पहली फोन कॉल इस्राईल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट को मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी ने फोन कॉल कर बधाई दी है।

नफ्ताली बैनेट को सऊदी अरब के क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने लंबी चुप्पी के बाद पत्र लिखकर बधाई देते हुए ईरान के विरुद्ध इस्राईल के कठोर रवैया पर अडिग रहने की आशा जताई थी।

अब मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय से सोमवार को एक बयान जारी करते हुए घोषणा की गई है कि राष्ट्रपति अब्दुल फत्ताह अल सीसी ने इस्राईल के नए प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है।

सीएनएन अरेबिक की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति अल सीसी ने फिलिस्तीन और इस्राईल के बीच जारी तमाम झड़पों एवं विवादों को रोकने के लिए एक न्यायसंगत स्थाई समाधान तक पहुंचने के लिए इस्राईल के सभी प्रयासों का समर्थन करने का वादा किया है।

दूसरी और इस्राईल के प्रधानमंत्री कार्यालय से कहा गया है कि दोनों नेताओं ने फोन पर बातचीत के बीच निकट भविष्य में मिलने की आशा जताई है।

याद रहे कि प्रधानमंत्री पद पर नफ्ताली बैनेट की नियुक्ति के बाद मिस्र की ओर से इस्राईल के नए प्रधानमंत्री के लिए यह पहली अधिकारिक फोन कॉल थी।

popular post

हमें “न युद्ध, न शांति” की स्थिति से  बाहर निकलना होगा: पेज़ेश्कियान

हमें “न युद्ध, न शांति” की स्थिति से  बाहर निकलना होगा: पेज़ेश्कियान ईरान के राष्ट्रपति

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *