यमन पर हमले और नाकेबंदी से अरामको के बुनियादी ढांचे तथा सऊदी आर्थिक योजनाओं को नुकसान: यमन

यमन पर हमले और नाकेबंदी से अरामको के बुनियादी ढांचे तथा सऊदी आर्थिक योजनाओं को नुकसान: यमन

यमन की सना सरकार के मीडिया विभाग के प्रमुख नसरुद्दीन आमिर ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको में निवेश करने वाले निवेशकों को चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि, अरामको यमन के ख़िलाफ़ सऊदी अरब की सैन्य कार्रवाइयों के वित्तपोषण में प्रमुख भूमिका निभाती है। उनके मुताबिक़, यमन के ख़िलाफ़ हमले और नाकेबंदी जारी रहने से अरामको के बुनियादी ढांचे तथा सऊदी अरब की आर्थिक योजनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। इससे सऊदी अरब के महत्वाकांक्षी विजन 2030 कार्यक्रम पर भी असर पड़ने की आशंका है।

यमनी जनजातियों की लामबंदी से सऊदी अरब को संदेश

नसरुद्दीन आमिर ने अल-मसीरा वेबसाइट से बातचीत में कहा कि, यमन की जनजातियों द्वारा आयोजित प्रदर्शन, सशस्त्र रैलियां और सामूहिक सभाएं सऊदी नेतृत्व के लिए स्पष्ट संदेश हैं। उन्होंने दावा किया कि यमन की जनता सऊदी अधिकारियों को नागरिकों की हत्या और यमन के ख़िलाफ़ कथित अपराधों के लिए ज़िम्मेदार मानती है।

उन्होंने कहा कि, यमनी परिवार अपने बच्चों को ऐसी गतिविधियों से दूर रखना चाहते हैं, जिनके माध्यम से उन्हें सऊदी अरब के हितों के लिए इस्तेमाल किया जा सके। उनके अनुसार, यमन की जनता इस तरह की कोशिशों के प्रति सतर्क है।

अरामको पर युद्ध के वित्तपोषण का आरोप

आमिर ने आरोप लगाया कि अरामको के संसाधनों का इस्तेमाल यमन के ख़िलाफ़ युद्ध और क्षेत्र में अन्य सैन्य गतिविधियों को वित्तीय सहायता देने के लिए किया जाता है। उन्होंने इस्राईल को समर्थन दिए जाने का भी दावा किया। उनके मुताबिक़, यमनी सशस्त्र बल अरामको के ठिकानों के ख़िलाफ़ अपने अभियान जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि, जब तक सऊदी अरब यमन के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई और नाकेबंदी जारी रखेगा, तब तक उसके युद्ध के वित्तपोषण के स्रोतों को निशाना बनाए जाने का ख़तरा बना रहेगा।

निवेशकों को नुक़सान की चेतावनी

सनआ सरकार के अधिकारी ने अरामको में निवेश करने वालों से यमनी सशस्त्र बलों की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि, अरामको के बुनियादी ढांचे पर संभावित हमलों से निवेशकों को भारी वित्तीय नुक़सान हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि, सऊदी अरब की आर्थिक परियोजनाएं और विजन 2030 के लक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं। यमन के नेता अब्दुल मलिक अल-हूसी भी पहले चेतावनी दे चुके हैं कि, यमन के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई और नाकेबंदी जारी रहने से सऊदी अरब की निवेश संबंधी महत्वाकांक्षाओं को नुक़सान पहुंच सकता है।

सऊदी अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने का दावा

आमिर ने दक्षिणी यमन के शबवा और सोकोट्रा क्षेत्रों में सऊदी अधिकारियों के नाम, तस्वीरें, पदों और तैनाती स्थलों से संबंधित जानकारियां सार्वजनिक किए जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि, इससे यमन में सऊदी सैन्य मौजूदगी और अधिकारियों की भूमिका उजागर हुई है। उनके अनुसार, यमनी बलों की निगरानी केवल हवाई गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सैन्य कमांडरों, ठिकानों और उनकी जिम्मेदारियों से जुड़ी जानकारियां भी जुटा रहे हैं।

popular post

उत्तर प्रदेश में ‘फॉर्म-7’ के जरिए मतदाताओं के नाम हटाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

उत्तर प्रदेश में ‘फॉर्म-7’ के जरिए मतदाताओं के नाम हटाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *