अराक़ची ने जोसफ़ औन से कहा: लेबनान को उसके असली दुश्मन से बचाइए

अराक़ची ने जोसफ़ औन से कहा: लेबनान को उसके असली दुश्मन से बचाइए

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची ने आज लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, यदि लेबनान ईरान के लिए सौदेबाज़ी का कोई साधन होता, तो हम बहुत पहले ही किसी समझौते पर पहुँच चुके होते। उन्होंने जोसफ औन को संबोधित करते हुए कहा, “लेबनान को उसके वास्तविक दुश्मन से बचाइए।”

शेख क़बलान का लेबनान के राष्ट्रपति को संदेश: ईरान ने बेरूत पर हमले को रोका था

लेबनान के जाफरी मुफ़्ती शेख अहमद क़बलान ने देश के राष्ट्रपति जनरल जोसफ औन को एक संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने उनके विभाजनकारी बयानों की कड़ी आलोचना की।

क़बलान ने कहा कि यदि औन इस प्रकार का रवैया जारी रखते हैं, तो वे अपनी राष्ट्रीय साख और प्रतिष्ठा खो देंगे। उन्होंने सलाह देते हुए कहा, “हम आपको ऐसी स्थितियों और बयानों से बचने की सलाह देते हैं, जो राष्ट्रपति पद की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं।”

उन्होंने लेबनानी जनता के प्रति तेहरान की समर्थनकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा, “यह ईरान था जिसने इज़रायल को चेतावनी दी थी कि यदि वह राजधानी बेरूत को निशाना बनाएगा, तो ईरान युद्ध में शामिल हो जाएगा। वहीं बेरूत पर हमले के लिए इज़रायल को हरी झंडी दिखाने वाला ईरान नहीं, बल्कि अमेरिका का विदेश मंत्री था।”

लेबनान के जाफरी मुफ़्ती ने यह भी कहा कि वर्ष 2000 में लेबनान की मुक्ति के लिए ईरान ने ऐतिहासिक समर्थन प्रदान किया था और आज भी वह इस प्रयास में लगा है कि अमेरिका और इज़रायल की योजनाएँ सफल न हो सकें।

popular post

यमन का सऊदी अरब के रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला

यमन का सऊदी अरब के रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला यमन के सशस्त्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *