यमन पर बरसने वाले हर बम और मिसाइल का जिम्मेदार अमेरिका यमन की सर्वोच्च क्रांति परिषद के प्रमुख मोहम्मद अली हौसी ने यमन युद्ध का जिम्मेदार अमेरिका को बताया है ।
यमन पर बरसने वाले हर बम और मिसाइल तथा इस देश की नाकाबंदी का जिम्मेदार अमेरिका को बताते हुए मोहम्मद अली हौसी ने कहा कि अमेरिका यमन और इस्लामी उम्मत का सबसे बड़ा दुश्मन था और रहेगा। अमेरिका ही वह शैतान है जिसने यमन के खिलाफ युद्ध शुरू किया है और इस देश की नाकाबंदी किए हुए है।
मोहम्मद अली अल हौसी ने यमन युद्ध और सऊदी अरब की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि यमन की जनता पर चलने वाली हर गोली, इस देश पर बरसने वाले बम और मिसाइल वास्तव में अमेरिका की ओर से दाग़े गए हैं । अमेरिका के बिना सऊदी अरब किसी काम का नहीं है । F-15 और F-16 युद्धक विमान तो बहुत दूर की बात है अगर अमेरिका ना हो तो सऊदी अरब कागज के जहाज भी नहीं बना सकता ।
मशरिक़ न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार यमन के इस वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका ना चाहता तो यमन के खिलाफ ना कोई युद्ध छेड़ा जा सकता था न ही यमन के खिलाफ अतिक्रमण करते हुए उसकी नाकाबंदी की जा सकती थी । यह अमेरिका है जो पिछले 7 साल से यमन के मूल आधारभूत ढांचे को तबाह करने में जुटा हुआ है । यमन की नाकाबंदी में अमेरिकी जल सेना एवं युद्धपोतों की प्रभावी भूमिका है । लेकिन यमन की जनता को अमेरिका का कोई खौफ नहीं है और वह अब भी अपने मत पर अडिग है ।
याद रहे कि यमन की राजधानी सनआ समेत अन्य शहरों में भी यमन की जनता ने बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया।


popular post
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा