हुर्मुज संकट पर आई.ई.ए की चेतावनी, तेल सप्लाई बहाल नहीं हुई तो गहराएगा ऊर्जा संकट

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के कार्यकारी निदेशक फातिह बिरोल ने चेतावनी दी है कि अगर अगले कुछ हफ्तों में होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो दुनिया को गंभीर ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ सकता है।

वॉशिंगटन में काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के एक कार्यक्रम में बोलते हुए बिरोल ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए तेल की लगातार उपलब्धता बेहद जरूरी है। यदि हालात जल्द नहीं सुधरे तो ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ जाएगी।

फातिह बिरोल ने बताया कि हाल के दिनों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि चीन के बड़े तेल भंडार, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के बढ़ते उपयोग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के विस्तार और IEA द्वारा करीब 40 करोड़ बैरल तेल जारी किए जाने जैसे कदमों से स्थिति को कुछ हद तक संभाला गया है।

बिरोल ने कहा कि ईरान से जुड़े युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति में गंभीर बाधा आई है, जिसे इतिहास के सबसे बड़े संकटों में से एक माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किए गए अस्थायी उपाय हमेशा कारगर साबित नहीं होंगे।

उन्होंने बताया कि अमेरिका ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाया है, लेकिन वह रोजाना करीब 1 करोड़ बैरल अतिरिक्त तेल उपलब्ध कराकर पूरी दुनिया की कमी को पूरा नहीं कर सकता।

फातिह बिरोल के अनुसार, इस संकट का सबसे ज्यादा असर एशिया के देशों पर पड़ रहा है क्योंकि उनकी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते पूरा होता है।

उन्होंने कहा कि जापान, दक्षिण कोरिया, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों को इस संकट से अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

बिरोल ने चेतावनी दी कि ईंधन महंगा होने पर विकासशील देशों में कई लोग लकड़ी और पशुओं के गोबर जैसे पारंपरिक ईंधन का इस्तेमाल करने को मजबूर हो सकते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं, खासकर महिलाओं और बच्चों पर इसका अधिक असर पड़ सकता है।

popular post

हुर्मुज संकट पर आई.ई.ए की चेतावनी, तेल सप्लाई बहाल नहीं हुई तो गहराएगा ऊर्जा संकट

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के कार्यकारी निदेशक फातिह बिरोल ने चेतावनी दी है कि अगर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *