मीनाब का ज़ख्म नहीं भूला ईरान, कालिबाफ़ ने किया याद

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने स्विट्जरलैंड में अमेरिका के साथ होने वाली तकनीकी बातचीत से पहले मीनाब स्कूल हमले में मारे गए बच्चों को याद किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मीनाब के मासूम बच्चों और अन्य “शहीदों” की यादें हमेशा उनके फैसलों को प्रभावित करती हैं।

मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने कहा कि वे हर कदम पर इन लोगों को याद रखते हैं और देश के लिए न्याय सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में “मीनाब168” हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए इस संदेश को शहीद बच्चों  और उनकी यादों को समर्पित किया।

https://x.com/i/status/2068440513104040140

यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ तकनीकी बातचीत के पहले दौर के लिए स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख पहुंचा हुआ है।

ईरानी सरकारी मीडिया IRIB के मुताबिक, इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व खुद मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ कर रहे हैं। इसमें विदेश मंत्री सय्यद अब्बास अराक़्ची समेत केंद्रीय बैंक के गवर्नर, तेल मंत्रालय के अधिकारी और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जैसे कई लोग शामिल हैं।

इस बातचीत का मकसद पहले से हुए समझौते (MoU) के तहत तय बिंदुओं को लागू करना है। ईरान का कहना है कि बातचीत का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि दोनों देश अपने-अपने वादों को सही तरीके से पूरा करें।

popular post

मीनाब का ज़ख्म नहीं भूला ईरान, कालिबाफ़ ने किया याद

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने स्विट्जरलैंड में अमेरिका के साथ होने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *