तुर्की का ऐलान, मक्का डिफेंस एलायंस किसी देश के खिलाफ नहीं

अंकारा: तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने मक्का डिफेंस एलायंस के संबंध में बात करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच बने तीन देशों के गठबंधन को ‘मक्का डिफेंस एलायंस’ का नाम दिया है।

फिदान ने कहा कि यह गठबंधन किसी खास देश के खिलाफ नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके दरवाजे सभी भाईचारे वाले देशों के लिए खुले हैं और नए देशों के इसमें शामिल होने का तुर्की स्वागत करेगा।

तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान और सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ कई स्तरों पर बातचीत हुई है। इसमें विदेश मंत्रियों, रक्षा मंत्रियों और तीनों देशों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के बीच बैठकें शामिल हैं।

फिदान के मुताबिक, इस गठबंधन का उद्देश्य क्षेत्र में एक मजबूत और सक्षम सुरक्षा ढांचा तैयार करना है, जो समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा सके।

हाकान फिदान ने कहा कि इस गठबंधन का विजन शांति पर आधारित है। उन्होंने बताया कि ‘मक्का डिफेंस एलायंस’ की मुख्य संरचना तैयार करने का काम शुरू हो गया है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह गठबंधन पूरी तरह रक्षात्मक प्रकृति का है और अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित है। इसका किसी विशेष देश को निशाना बनाने का कोई उद्देश्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन को आगे बढ़ाने और इसमें नए देशों को शामिल करने की योजना है। इसके जरिए क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग के लिए एक नई व्यवस्था तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर भी हाकान फिदान ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू अब वैश्विक समुदाय के लिए खतरा बन गए हैं और उन्हें रोकना जरूरी है।

फिदान ने आरोप लगाया कि नेतन्याहू द्वारा किए गए ‘नरसंहार’ के बाद वह सुरक्षा और मानवता के दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू से सिर्फ क्षेत्र को ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के लोगों को नुकसान पहुंच रहा है और उन्हें रोकने की जरूरत है।

popular post

ईरान के साथ युद्ध ने ट्रंप के समर्थकों की भी नाराज़गी बढ़ा दी है

ईरान के साथ युद्ध ने ट्रंप के समर्थकों की भी नाराज़गी बढ़ा दी है ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *