कुवैत ने आयतुल्लाह मातूक समेत कई लोगों की नागरिकता रद्द की

कुवैत : अमेरिका और इस्राईल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाले ने अब अपने नागरिकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।  कुवैत के आधिकारिक राजपत्र “अल-कुवैत अल-यौम” के परिशिष्ट में कुवैत के शासक अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जाबिर अल-सबा के उस आदेश को प्रकाशित किया गया है, जिसके तहत प्रमुख शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह हुसैन अल-मातूक सहित छह लोगों की कुवैती नागरिकता रद्द कर दी गई है।

कुवैत के शासक के आदेश के अनुसार, जिन लोगों की नागरिकता समाप्त की गई है उनमें शेख हुसैन अब्दुल्लाह मातूक अली अल-मातूक, अब्दुलअज़ीज़ खालिद अब्दुलवहाब इस्माइल अली अल-फौदरी, लुलुवा नासिर अब्दुल्लाह अब्दुलवहाब अल-हुसैन, मोहम्मद बद्र अब्दुल्लाह सालेह मोहम्मद अल-मतर, अब्दुल्लाह मोहम्मद अब्दुल्लाह अब्दुलवहाब अल-सालेह और मंसूर अहमद हमूद अल-मुहारिब अल-हमूद शामिल हैं।

आयतुल्लाह हुसैन अल-मातूक विश्व अहल-ए-बैत (अ.) असेंबली के सदस्य रह चुके हैं और इससे पहले नेशनल इस्लामिक कोएलिशन के महासचिव का भी पद संभाल चुके हैं। इससे पहले कुवैत की अदालत ने उनके खिलाफ उन मामलों में फैसला सुनाया था, जिन्हें सरकार ने “राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले” बताया था।

अपनी नागरिकता रद्द किए जाने पर राजनीतिक विश्लेषक मोहम्मद अल-मतर ने कहा कि कुवैत अपने इतिहास के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में उनके लिए यह फैसला चौंकाने वाला नहीं था, बल्कि उन्हें इसकी पहले से आशंका थी। अल-मतर ने आरोप लगाया कि कई परिवारों के साथ अन्याय हुआ है, उनकी नागरिकता छीन ली गई, संपत्तियां जब्त की गईं और पारिवारिक रिश्तों तक को प्रभावित किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, मानवाधिकार कार्यकर्ता लुलुवा अल-हुसैनान की भी नागरिकता रद्द की गई है उन्होंने हाल के महीनों में कुवैत के गृह मंत्री फहद अल-यूसुफ की तीखी आलोचना की थी। बताया गया है कि कुवैती अधिकारियों ने उनके परिवार के कई सदस्यों को भी हिरासत में लिया है।

वहीं, अब्दुल्लाह अल-सालेह, जिनकी नागरिकता भी समाप्त कर दी गई है, विदेश में रह रहे कुवैत के प्रमुख विपक्षी कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। हालांकि उन्हें कुछ वर्ष पहले सरकारी माफी भी मिल चुकी थी।

popular post

चीन ने लाल सागर में अपने तेल टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही के लिए यमन से संपर्क साधा

रॉयटर्स के अनुसार, मामले से जुड़े छह जानकार सूत्रों ने बताया है कि चीन ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *