ईरान को मिलने वाले आधुनिक उपकरण को लेकर इस्राईल चिंतित

ईरान को मिलने वाले आधुनिक उपकरण को लेकर इस्राईल चिंतित

ईरान को रूस की ओर से मिलने वाले आधुनिक उपग्रह को लेकर इस्राईल गहरी चिंता में है। रायुल यौम की रिपोर्ट के अनुसार रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल को चिंता है कि रूस द्वारा ईरान को मिलने वाला यह आधुनिक उपग्रह खुफिया उद्देश्यों के लिए और इस्राईल से संबंधित खुफिया जानकारियां जुटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस्राईल के एक अधिकारिक न्यूज़ चैनल ने खुलासा करते हुए कहा है कि इस्राईल बेहद चिंतित है कि रूस की ओर से ईरान को दिया जाने वाला यह आधुनिक उपग्रह खुफिया जानकारियां जुटाने और अन्य खुफिया उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

इस्राईल के कान चैनल ने गुप्त इस्राईल स्रोतों के हवाले से कहा है कि रुस द्वारा दिया जाने वाला यह आधुनिक उपग्रह ईरान को इस्राईल के सैन्य ठिकानों को ट्रैक करने और उनकी निगरानी करने की अभूतपूर्व क्षमता से लैस कर देगा।

ईरान इस उपग्रह के माध्यम से इस्राईल के सैन्य ठिकानों पर नजर रखने के अलावा मध्य पूर्व में उसके अन्य रणनीतिक लक्ष्यों को ट्रैक करने और उन्हें मॉनिटर करने में सक्षम होगा।

याद रहे कि अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने एक रिपोर्ट देते हुए इस योजना का उल्लेख करते हुए कहा था कि हाई रिवॉल्यूशन कैमरे से लैस रूस निर्मित कनोपस वी सैटेलाइट ईरान को दिया जाना है। रुस इस सैटेलाइट को अगले कुछ महीने में ही ईरान को सौंप सकता है।

रूसी सैटेलाइट कनोपस वी नागरिक उपयोग के लिए है। ईरान के नेताओं और इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने 2018 के बाद से रूस की कई यात्राएं की हैं ताकि इस संबंध में समझौते पर बातचीत की जा सके।

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *