ईरान की आईआरजीसी बल की क़ुद्स ब्रिगेड के प्रमुख तथा जनरल क़ासिम सुलैमानी (Qasim Solaimani) के उत्तराधिकारी ब्रिगेडियर जनरल इस्माईल क़ाआनी ने तेहरान यूनिवर्सिटी में आयोजित क़ासिम सुलैमानी और उनके साथियों की शहादत की पहली वर्षगांठ के अवसर पर कहा कि जनरल सुलैमानी को आयतुल्लाह ख़ामेनई (Khamenei) ने अपने अंतिम संबोधन में तीन अहम् खिताब दिए। वह यह कि वह ईरान के नेशनल हीरो एवं इस्लामी जगत के साथ साथ ही अंतर्राष्ट्रीय साम्राज्यवाद को पराजित करने वाले योद्धा हैं।
क़ासिम सुलैमानी को अपना आइडियल मानने वाले जवानों के लिए बताना ज़रूरी है कि वह मर्दे मैदान थे वह प्रतिरोध का प्रतीक थे लेकिन यह प्रतिरोध उन्होंने अपनी ज़ात और अपने नफ़्स से शुरू किया। जो भी इस मैदान में आना चाहता है उसे अपने व्यक्तित्व से यह शुरुआत करना होगी ऐसा नहीं हो सकता कि आदमी खुद से प्रतिरोध न कर सके और बाहरी दुनिया में प्रतिरोधी बन सके।
ब्रिगेडियर जनरल काआनी ने कहा कि सुलैमानी प्रतिरोध का प्रतीक थे वह बहादुरों की तरबियत करते थे आज फिलिस्तीन में जहाँ पहले प्रतिरोधी दल एक गोली भी नहीं चला सकते थे उनकी वर्षगांठ पर सैन्य अभ्यास हो रहा है।
इस्माईल क़ाआनी ने कहा कि क़ुद्स ब्रिगेड और प्रतिरोधी दलों की नीतियां अमेरिका की घिनौनी नीतियों से बदलने वाली नहीं हैं संभव है खुद अमेरिका के अंदर से ही अमेरिका के इन अपराधों का जवाब दिया जाए।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जनरल सुलैमानी और उनके साथियों की हत्या कर के अपराध किया है दुनिया के हर कोने में मौजूद जवान मर्द उनके इस बुज़दिलाना काम का जवाब देने के लिए तैयार है। संभव है खुद अमेरिका के अंदर से ही उसकी इस कायराना हरकत का जवाब दिया जाए।


popular post
ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN
ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN CNN ने एक
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा