भाजपा में नहीं जाऊँगा लेकिन कांग्रेस में भी नहीं रहूंगा: कैप्टन

भाजपा में नहीं जाऊँगा लेकिन कांग्रेस में भी नहीं रहूंगा: कैप्टन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ तौर पर कहा कि वह भाजपा में नहीं जाएंगे लेकिन कांग्रेस में भी नहीं रहेंगे . NDTV के साथ एक इंटरव्यू में अमरिंदर सिंह ने कहा कि वो जल्द ही कांग्रेस छोड़ने वाले हैं.

कांग्रेस छोड़ना कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब अपमान सहन नहीं होता. कैप्टन ने उन अटकलों पर मुहर लगा दी जो 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के लिए मजबूर किए जाने के बाद लगाई जा रही थीं.

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और आज उन्होंने एनडीटीवी को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, “अभी तक मैं कांग्रेस में हूं लेकिन कांग्रेस में नहीं रहूंगा. मैं इस तरह का व्यवहार नहीं सहन कर पाऊंगा.” कैप्टन ने कहा कि 50 साल बाद मेरी विश्वसनीयता पर संदेह किया जा रहा है. यह असहनीय है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाहर निकलने के संकेतों के बीच कांग्रेस ने उनसे संपर्क किया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी और कमलनाथ अमरिंदर सिंह को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं

ग़ौर तलब बात ये है कि कैप्टन जो मंगलवार से दिल्ली में हैं, ने स्पष्ट रूप से अपनी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ किसी भी तरह की बैठक की इच्छा नहीं जताई है क्योंकि वह “दूसरे पक्ष” के नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं.

कैप्टन सिंह ने आज सुबह ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच पंजाब सीमा पर सुरक्षा हालात और राज्य में राजनीतिक संकट पर चर्चा हुई है.

बता दें कि 18 सितंबर को पंजाब का मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद कैप्टन ने कांग्रेस को हाशिए पर रखते हुए अपनी मंशा जाहिर नहीं की थी कि उनका अगला कदम क्या होगा लेकिन अब उन्होंने आगे की तस्वीर साफ कर दी है.

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *