मोदी सरकार को बताना ही होगा कि पेगासस खरीदा या नहीं: राहुल गाँधी

मोदी सरकार को बताना ही होगा कि पेगासस सॉफ्टवेयर खरीदा या नहीं: राहुल गाँधी

पेगासस जासूसी मामले को लेकर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि पीएम ने हमारे फोन में ‘हथियार’ डाल दिया है.

आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के कई नेताओं ने बैठक की है। इस बैठक में करीब एक दर्जन राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान विपक्षी नेताओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है।

पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि पूरा विपक्ष यहां मौजूद है लेकिन संसद में हमारी आवाज को दबाया जा रहा है. राहुल गाँधी का कहना है कि ‘हम तो सरकार से सिर्फ ये पूछ रहे हैं पेगासस सॉफ्टवेयर खरीदा गया या नहीं और क्‍या इसका उपयोग भारत कुछ लोगों के खिलाफ किया गया? लेकिन मोदी सरकार इस पर कोई चर्चा नहीं करना चाहती

राहुल गाँधी ने सवालिया तंज़ कसते हुए कहा कि आखिरकार इस मुद्दे पर सदन में चर्चा क्‍यों नहीं होनी चाहिए. वे (सरकार) कहते हैं कि हम संसद को बाधित कर रहे हैं. हम अपनी जिम्‍मेदारियों को पूरा करना चाहिए है और इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताया जा रहा है.

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि पेगासस मुद्दा, राजद्रोह की तरह है. ये देशविरोधी है और मोदी और शाह जिम्‍मेदार हैं.

इससे पहले, कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों के नेताओं ने पेगासस जासूसी प्रकरण और अन्य मुद्दों पर संसद के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान सरकार को घेरने एवं दबाव बनाने की रणनीति पर बुधवार को चर्चा की.

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *