हम आभारी हैं कि संसद सुरक्षा में सेंध लगाने वाले अल्पसंख्यक नहीं थे: हरसिमरत कौर

हम आभारी हैं कि संसद सुरक्षा में सेंध लगाने वाले अल्पसंख्यक नहीं थे: हरसिमरत कौर

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सदन में जिस वक्त दो घुसपैठियों ने स्मॉक बॉम्ब चलाया, तो उस वक्त कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने हिम्मत दिखाते हुए उनके हाथों से उसे छीना। दरअसल, दोनों आरोपियों ने स्मॉक बम के जरिए सदन में अटैक किया और फिर चारों ओर धुआं फैल गया. इस दौरान काफी अफरा-तफरी भी मच गई।

हालांकि, सदन में मौजूद कुछ सांसद ऐसे थे, जिन्होंने इस विपरीत हालात में भी डरने के बजाय हौसले से काम लिया। इन्हीं में से एक गुरजीत सिंह औजला हैं। जब उन्होंने आरोपियों के हाथों के साथ स्मॉक बम को फेंका, तब जाकर बाकी के सांसद उन्हें पकड़ पाए। वहीं, अब संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। दरअसल, आरोपियों को भले ही गिरफ्तार कर लिया गया है, मगर उनके धर्म को लेकर लगातार बयानबाजी का दौर चालू है। कुछ लोगों का कहना है कि अगर आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से होते, तो अब तक बवाल मच गया होता।

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है। यह कोई छोटी बात नहीं है। देश में लोग संसद को सबसे सुरक्षित स्थान मानते हैं। लेकिन अगर बेरोजगार युवा वहां ऐसा करते हैं तो सुरक्षा कहां है। रसिमरत कौर ने कहा, यह एक बड़ा उल्लंघन है और चिंता का बड़ा कारण है। यह एक नया मानदंड बन गया है कि यदि आप उनसे (केंद्र) सवाल पूछते हैं तो वे आपको बाहर निकाल देते हैं और निलंबित कर देते हैं।

हरसिमरत कौर ने आगे कहा कि हम बस आभारी हैं कि उनमें से कोई भी (आरोपी) अल्पसंख्यक समुदाय से नहीं था, वरना मामला कुछ और होता। यह पारित करने वाले भाजपा सांसद थे। अगर यह विपक्षी सांसद होता तो यह बात कुछ और ही बन जाती।

बता दें कि शुक्रवार को लोकसभा में खूब हंगामा देखने को मिला। विपक्षी दलों के सदस्य संसद सुरक्षा चूक मामले पर सदन में गृहमंत्री अमित शाह के वक्तव्य और चर्चा की मांग कर रहे थे। खुद कांग्रेस सांसद गुरजीत ने भी इस मुद्दे पर एक बहुत ही अहम बात कही है। एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए कांग्रेस सांसद औजला ने कहा कि अगर आरोपी मुस्लिम या सिख धर्म से होते, तो न जाने क्या हो गया होता। इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि ऐसे लोगों को जाति-धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *