पश्चिम बंगाल में हार के लिए विजयवर्गीय-घोष जिम्मेदार: भाजपा नेता

पश्चिम बंगाल में हार के लिए विजयवर्गीय-घोष जिम्मेदार: भाजपा नेता, हार के बाद हारने वाले एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ते हैं यही हाल फिलहाल भारतीय जनता पार्टी का है पश्चिम बंगाल में हार के बाद मेघालय और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता तथागत रॉय ने पश्चिम बंगाल के हार का ठीकरा कैलाश विजयवर्गीय और बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और अन्य भाजपा नेताओं पर फोड़ा है

बता दें कि कुछ भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में हार का ठीकरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर फोड़ा था।

न्यूज़ बस्ट के अनुसार पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता तथागत रॉय ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय और बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बंगाल में भाजपा चुनाव मुख्यालय और 7 सितारा होटलों में बैठकर तृणमूल से आए कचरे को टिकट बांटा। अब जब कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट रहा है तो भी ये वहीं बैठकर तूफान के गुजरने का इंतजार कर रहे हैं।

बंगाल में चुनाव के बाद हो रही हिंसा पर उनका कहना है कि ‘अब जब टीएमसी के कार्यकर्ताओ ने भाजपा के कार्यकर्ताओ को निशाना बना रहे हैं तब ये कैलाश-दिलीप-शिव-अरविंद (KDSA) उन्हें बचाने के लिए क्यों नहीं जा रहे हैं। ‘

पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता तथागत रॉय ने बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला बोलते हुए कहा बंगाल में भाजपा संगठन ‘घटिया, निराश और स्वार्थी लोगों का ऐसा समूह, जिनके पास राजनीतिक समझ नहीं है, आकलन करने की क्षमता नहीं है और न ही बंगाली संवेदनाओं का कोई आभास है। ऐसे लोगों से क्या उम्मीद कर सकते हैं, जो आठवीं तक पढ़े हैं और जिनके पास मिस्त्री का सर्टिफिकेट है।’

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा: बंगाल के चुनाव में हार के बाद अब मुझे दो चीजों की आशंका नजर आ रही है। पहली- जो कचरा तृणमूल से आया है, वो तृणमूल में वापस जाएगा। और दूसरा: हो सकता है भाजपा के कार्यकर्ताओं को अगर पार्टी के भीतर बदलाव नजर न आए तो वो भी तृणमूल में चले जाएंगे और यह बंगाल में भाजपा का अंत होगा।

 

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *