उत्तराखंड, आम आदमी पार्टी ने लगाई भाजपा कांग्रेस की विदाई की घड़ी

उत्तराखंड, आम आदमी पार्टी ने लगाई भाजपा कांग्रेस की विदाई की घड़ी

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरु चुका है।

उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। भाजपा और कांग्रेस समेत इस बार आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनाव में पूरा ज़ोर लगाए हुए है। आम आदमी पार्टी ने तो अपने प्रदेश कार्यालय के बाहर काउंटडाउन घड़ी की लगा दी है जिस पर लिखा गया है भाजपा कांग्रेस की विदाई का काउंटडाउन।

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के नवनिर्माण का दावा करते हुए कहा कि यह काउंटडाउन घड़ी उन दोनों ही पार्टियों के लिए एक सबक है जिन्होंने 21 साल से सत्ता में रहते हुए इस राज्य को सिर्फ बर्बाद करने का काम किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाई गयी इस घड़ी में चुनाव तिथि दर्शाई गई है वहीँ काउंटडाउन भी दिखाया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी की मिडिया सह प्रभारी उमा सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश कार्यालय से बाहर गुजर रहे हैंलोगों की नजर इस घड़ी पर जरूर पड़ रही है और वह जरूर इस घड़ी को देखने के बाद यह विचार कर रहे होंगे कि अब इस प्रदेश को बदलाव की जरूरत है। पिछले 21 सालों में कांग्रेस और बीजेपी ने राज्य को सिर्फ छला है। जैसे-जैसे एक घड़ी में समय कम होता जा रहा है वैसे वैसे कांग्रेस और बीजेपी की धड़कनें बढ़ रही हैं।

उमा सिसोदिया ने दावा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी और कार्यकर्ताओं में गज़ब का उत्साह है क्योंकि हम कमा की राजनीति करते हैं और नीतियों पर काम करते हैं अब की बार जनता काम और नीति पर ही अपना वोट देगी।

popular post

सीरियाई एयरबेस पर हमले के बाद, तुर्की की वायु रक्षा तैनाती से इस्राईल चिंतित

सीरियाई एयरबेस पर हमले के बाद, तुर्की की वायु रक्षा तैनाती से इस्राईल चिंतित सीरिया

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *