तृणमूल कार्यकर्ताओं ने की गुंडागर्दी, गृहमंत्री से चर्चा के बाद एक्शन लेंगे : किशन रेड्डी

बंगाल चुनाव खत्म हो गया है लकिन भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि उन्हें पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा पर ग्रुप ऑफ इंटेलेक्चुअल्स से रिपोर्ट मिली है और अगला कदम गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा के बाद उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रुप के सदस्यों ने फेक्ट फाइंडिंग कमेटी के रूप में काम किया है और पीड़ितों से बात की है जिन्होंने “अत्याचार” का सामना किया है, जिसमें “टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से बलात्कार और हत्या” शामिल है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि जीआईए के अलावा विभिन्न समितियों ने भी रिपोर्ट दी है। जी किशन रेड्डी ने तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों पर गुंडा गर्दी का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री से चर्चा के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में अलोकतांत्रिक तरीके से काम किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार संविधान के खिलाफ चल रही थी और पुलिस दर्शकों के रूप में और टीएमसी कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों को सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार का कर्तव्य है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर रही है और आने वाले दिनों में केंद्र सरकार इस पर कदम उठाएगी।

popular post

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन ईरान में नेतृत्व व्यवस्था को

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *