मथुरा में कृष्ण मूर्ति स्थापित करने की धमकी, अयोध्या में नहीं होगा कोई कार्यक्रम

मथुरा में कृष्ण मूर्ति स्थापित करने की धमकी, अयोध्या में नहीं होगा कोई कार्यक्रम हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने हम मथुरा में कृष्ण मूर्ति स्थापित करने की धमकी दी है।

मथुरा में एक ओर कृष्ण मूर्ति स्थापित करने की धमकी दी जा रही है वहीं विश्व हिन्दू परिषद ने ऐलान किया है कि 6 दिसंबर को इस बार उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। वीएचपी के अयोध्या में प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा है कि इस बार 6 दिसंबर के अवसर पर लोगों से मिट्टी के दीप जलाने की अपील की जाएगी।

भाजपा के 2017 में सत्ता में आने के बाद से ही हर साल योगी आदित्यनाथ सरकार शहर में दीपोत्सव का आयोजन करती है। भाजपा राज में अयोध्या पर विशेष निगाह रही है।

अयोध्या में स्थित बाबरी मस्जिद को 6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों की भीड़ ने गिरा दिया था। उस दिन के बाद से ही विश्व हिंदू परिषद इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाती आ रही है। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा है कि बहुत सी चीजें हैं जो नियमित हो गई है और इस अवसर को अब अधिक तमाशा बनाने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक रूप से विकास बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि चुनावी राज्य में भाजपा सरकार राम मंदिर के निर्माण को वादे की पूर्ति के रूप में पेश करने की मांग कर रही है।

अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की ओर से कोई कार्यक्रम आयोजित ना करने का फैसला ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश के ही एक अन्य शहर मथुरा को लेकर लगातार तनाव बढ़ रहा है। हालांकि पुलिस ने यहाँ निषेधाज्ञा लागू कर दी है, लेकिन हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने धमकी देते हुए कहा है कि 6 दिसंबर को वह शाही ईदगाह में कृष्ण भगवान की मूर्ति स्थापित करेंगे।

मथुरा पुलिस ने इस पवित्र शहर की शांति भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है

popular post

यमन पर सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले

यमन पर सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले यमन पर सऊदी सेना के हवाई और

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *