मल्लिकार्जुन खड़गे के ख़िलाफ़ भाजपा का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान

मल्लिकार्जुन खड़गे के ख़िलाफ़ भाजपा का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान

पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हुए व्यवधान और उस पर खड़गे के जवाब से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने जब खड़गे के भाषण के दौरान आवाज़ लगाई कि “मोदी नहीं जाएंगे”, तो कांग्रेस अध्यक्ष ने अपना आपा खो दिया और कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।”

ऐसे समय में, जब देशभर में चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ नाराज़गी देखने को मिल रही है, भाजपा ने मल्लिकार्जुन खड़गे की इस टिप्पणी को राजनीतिक रूप से भुनाने की रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी ने इसके विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीतिक शिष्टाचार की सीमाएं लांघने का आरोप लगाया है।

दावा किया जा रहा है कि सभा में मौजूद कांग्रेस समर्थकों ने इस व्यक्ति की पिटाई भी की। हॉल के बाहर इस व्यक्ति की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई। उसने कहा कि उसकी बात को ग़लत तरीक़े से समझा गया।

एनडीटीवी के अनुसार, संतोष ने सफाई देते हुए कहा कि वह दरअसल यह कह रहा था कि “जब तक बग़ावत नहीं होगी, मोदी नहीं जाएंगे।” लेकिन उसकी बात का केवल एक हिस्सा सुना गया और उसका ग़लत अर्थ निकाल लिया गया।

भाजपा ने इस घटना को कांग्रेस की “झुंझलाहट” का नतीजा बताया है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि खड़गे ने शिष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी हैं।

उन्होंने कहा, “यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने मोदी या उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। कभी उनकी मां का अपमान किया गया, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा गया और कभी उन्हें ‘चायवाला’ कहकर उनकी ग़रीबी का मज़ाक़ उड़ाया गया।”

दूसरी ओर, खड़गे ने इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप भी लगाए। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।

खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही, उन्होंने SIR की प्रक्रिया को तत्काल निलंबित करने की अपील भी की।

popular post

यमन के ताइज़ प्रांत के आसमान में सऊदी अरब का उन्नत ड्रोन मार गिराया गया

यमन के ताइज़ प्रांत के आसमान में सऊदी अरब का उन्नत ड्रोन मार गिराया गया

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *