पैट्रोल डीज़ल की क़ीमत में फिर उबाल ,अपने शहर में जानिए दाम

पैट्रोल डीज़ल की क़ीमत में फिर उबाल ,अपने शहर में जानिए दाम आम आदमी को लगातार पांचवें दिन झटका देते हुए एक बार फिर तेल कंपनियों ने पैट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं।

पैट्रोल और डीजल के दामों में लगातार पांचवे दिन वृद्धि दर्ज की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने फिर से पैट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है।

तेल कंपनियों ने पैट्रोल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ाएं हैं जबकि डीजल के दाम में भी 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। सिर्फ इसी महीने में पैट्रोल पर 2.20 रुपए महंगाई बढ़ चुकी है जबकि डीजल 2,60 प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

फरवरी के बाद यह पहला अवसर है जब लगातार पांचवे दिन पैट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं बात करें फरवरी की तो इसी साल फरवरी में लगातार 12 दिनों तक पैट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।

देश के कई राज्य में पैट्रोल ₹100 प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र , तेलंगाना, कर्नाटक ओडिशा ,जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पैट्रोल का भाव ₹100 के ऊपर जा चुका है।

मुंबई में पैट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। दिल्ली में जहां 1 लीटर पैट्रोल का भाव 103.84 रुपये और डीजल 92.47 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में पैट्रोल109.83 रुपये और डीजल 100.29 रुपये प्रति लीटर पहुँच गया है।

कोलकाता की बात करें तो यहाँ पैट्रोल 104.52 रुपये और डीजल 95.28 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पैट्रोल 101.27 रुपये और डीजल 97.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अपने शहर में पैट्रोल डीज़ल का भाव जानने के लिए क्या करें

बता दें कि पैट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं।पैट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *