मंत्री के बेटे ने ही किसानों को कुचला था, फायरिंग भी की थी: चश्मदीद सिपाही का बयान

मंत्री के बेटे ने ही किसानों को कुचला था, फायरिंग भी की थी: चश्मदीद सिपाही का बयान

रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों का विरोध करने पहुंचे किसान प्रदर्शनकारियों पर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा द्वारा गाड़ी चढ़ाकर कुचलने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद से ही उत्तर प्रदेश में सियासी भूचाल आ गया है। किसानों संग विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।

वहीं केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का कहना है कि जब लखीमपुर खीरी में यह घटना घटी तो ना ही वह और ना ही उनका बेटा घटनास्थल पर मौजूद थे। इस घटना में हमें फंसाने की कोशिश की जा रही है

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा पर एबीपी गंगा ने पूरी घटना का सच सामने लाने के लिए चश्मदीद सिपाही से बातचीत की है। चैनल रिपोर्टर विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि किस तरह से पूरा विवाद शुरू हुआ।

बता दें कि मौके पर मौजूद एक सिपाही का कहना है कि जिस तरह से भाजपा नेता अजय मिश्रा कह रहे थे कि इस घटना के दौरान मौके पर उनका बेटा मौजूद ही नहीं था। ये बिल्कुल गलत है।

चश्मदीद सिपाही का कहना है कि आशीष मिश्रा हिंसा के स्थल पर मौजूद थे और वही गाडी चला रहे थे उन्होंने किसानों को पीछे से टक्कर मारी गई। जब वो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को काले झंडे दिखाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने अपनी गाड़ी किसानों पर चढ़ा दी। आशीष मिश्रा की गाड़ी के पीछे तीन गाड़ियां और चल रही थी। उनकी गाड़ी के नीचे तीन-चार किसान कुचले गए।

किसानों पर गाडी के चढ़ने के बाद किसानों ने गाड़ियों में लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की साथ ही पथराव भी शुरू कर दिया जिसके बाद भाजपा नेता के बेटे द्वारा किसानों पर गोलियां चलाई गई। जिसमें से एक गोली एक किसान को लग गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गए जिसके बाद आंदोलनकारी किसानों का गुस्सा और ज्यादा भड़क गया।

किसानों का बढ़ता गुस्सा देखकर भाजपा नेता का बेटा अपने समर्थकों संग वहां से अपनी जान बचाकर निकल गया।

 

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *