नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने शनिवार को केंद्र सरकार (Central Government) पर आरोप लगाते हुए कहा किकेंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना महामारी (Corona Virus) में कुप्रबंधन किया और दूसरे देशों को टीके का निर्यात कर देश में इसकी कमी होने दी. बता दें कि मोदी सरकार ने बहुत से देशों में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को निर्यात किया है और कुछ देशों को कोरोना वैक्सीन उपहार के तौर पर भेजी है
सोनिया गाँधी ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस के गठबंधन वाली प्रदेश सरकारों में शामिल पार्टी के मंत्रियों की बैठक में यह भी कहा कि कोरोना के संक्रमण के प्रसार से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने के साथ साथ ही कमजोर वर्ग के लोगों की मदद की जरूरत भी है.
सोनिया ने कहा: ‘कोरोना वायरस तेज़ी के साथ पुरे देश में बढ़ रहा है ऐसे में हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम मुद्दों को उठाएं और सरकार पर दबाव बनाएं ताकि सरकार जनहित में काम करे.’
कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा: “केंद्र सरकार को पहले भारत के लोगों को टीका लगवा देना चाहिए था उसके बाद उसको निर्यात और दूसरे देशों के तोहफे में देना चाहिए था.”
उन्होंने कहा कि संघवाद का सम्मान करते हुए राज्यों के साथ सहयोग करना और विपक्ष की ओर से केंद्र सरकार के प्रयासों में सहयोग करना इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में समान रूप से महत्वूपर्ण है. इस लड़ाई में सब एकजुट हैं.
बता दें कि सोनिया ने कहा: ‘चुनावी रैलियों, बैठकों और धार्मिक आयोजनों से कोरोना के मामलों में तेजी आई है. इसके लिए हम सभी कुछ हद तक जिम्मेदार हैं. हमें यह जिम्मेदारी स्वीकार करने और राष्ट्र के हित को खुद से ऊपर रखने की जरूरत है.’


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा