कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट की समिति ने अदालत को रिपोर्ट सौंपी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त तीन नए विवादास्पद कृषि कानूनों (Farm Laws) का अध्ययन करने के लिए नियुक्त समिति ने अपनी रिपोर्ट 19 मार्च को शीर्ष अदालत को सौंप दी है।

बता दें कि किसान पिछले पांच महीनों से नई दिल्ली की सीमाओं पर तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 11 जनवरी को सुनवाई करते हुए तीनों कृषि कानूनों पर अगले आदेश तक लागू करने पर रोक लगा दी थी और अड़चन को सुलझाने के लिए चार सदस्यीय समिति नियुक्त किया था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने समिति को कानूनों का अध्ययन करने और सभी हितधारकों से परामर्श करने के लिए दो महीने का समय दिया गया था। समिति ने सभी क़ानूनों का अध्धयन करके 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंप दी है अब अदालत भविष्य की कार्रवाई का फैसला करेगी

समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया कि उन्होंने किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की खरीद एजेंसियों, पेशेवरों, शिक्षाविदों, निजी और साथ ही राज्य कृषि विपणन बोर्डों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत के कुल 12 दौर आयोजित किए हैं। साथ ही समिति ने रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले नौ आंतरिक बैठकें भी कीं हैं ।

popular post

ट्रंप का पुतिन के साथ डीज़ल ईंधन समझौता कमज़ोरी की निशानी है: कमला हैरिस

ट्रंप का पुतिन के साथ डीज़ल ईंधन समझौता कमज़ोरी की निशानी है: कमला हैरिस अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *