रामपुर से सपा ने दिल्ली पार्लियामेंट मस्जिद के इमाम को प्रत्याशी बनाया

रामपुर से सपा ने दिल्ली पार्लियामेंट मस्जिद के इमाम को प्रत्याशी बनाया

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम मुहिब्बुलाह को रामपुर से टिकट दिया है। रामपुर लोकसभा सीट से एसटी हसन को उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन मुहिब्बुलाह के नाम के एलान के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

सूत्रों के अनुसार आज मोहिबुल्लाह नदवी नामांकन कर सकते हैं। आज नामांकन का आखिरी दिन है। आज दोपहर 3:00 बजे तक होगा नामांकन। मोहिबुल्लाह नदवी मूलत: रामपुर के रहने वाले हैं। लखनऊ स्थित नदवा कॉलेज से मोहिबुल्लाह ने मौलवी की डिग्री प्राप्त की है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से भी उनकी शिक्षा दीक्षा हुई। मौलाना मोहीबुल्लाह नदवी JAMIA से भी पढ़े हैं।

बता दें वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर से आजम खां ने जीत हासिल की थी, किंतु बाद में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम लोधी ने यहां से जीते थे। इस बार भी भाजपा ने घनश्याम लोधी को ही रामपुर से टिकट दिया है।

समाजवादी पार्टी रामपुर के बिगड़े सियासी समीकरण साधने की कोशिश में जुटी। सूत्रों के अनुसार मोहीबुल्लाह नदवी आज़म खान की पसंद नहीं है। वह सपा मुखिया अखिलेश यादव के क़रीबी माने जाते हैं। मौलाना नदवी और अखिलेश के बीच मुलाकात हो चुकी है, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। चूंकि आजम फिलहाल सजायाफ्ता हैं और जेल में बंद हैं, इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ सकते। इसलिए सपा को रामपुर सीट पर किसी दमदार उम्मीदवार की तलाश थी।

popular post

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई का ईरानी जनता से संवाद 

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई का ईरानी जनता से संवाद  ईरान के सुप्रीम

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *