मुस्लिम वोट बंटने के डर से सपा और बसपा ने ओवैसी से बनाई दूरी

मुस्लिम वोट बंटने के डर से सपा और बसपा ने ओवैसी से बनाई दूरी

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन से दूरी बना ली है, बात दरअसल यह है कि दोनों ही पार्टियां उत्तर प्रदेश में अपने मुस्लिम वोट बैंक में किसी और को साझेदार नहीं बनाना चाहती हैं।

यही कारण है कि बंगाल विधानसभा चुनाव की तरह उत्तर प्रदेश में भी ओवैसी क्षेत्र की बड़ी पार्टियों से गठबंधन नहीं कर सके, बिहार में गठबंधन के बाद बसपा ने ओवैसी से सार्वजनिक दूरी बना ली है और सपा ने भी ओवैसी की पार्टी से गठबंधन करने से इंकार कर दिया है।

ध्यानपूर्वक बात है कि उत्तर प्रदेश में अभी तक मुस्लिम वोट सपा और बसपा के बीच बंटता चला आया है, साथ ही प्रदेश में भाजपा को टक्कर देने के लिए दोनों पार्टियां मुस्लिमों के लिए अपना प्रेम प्रदर्शन करने से दूर भाग रहे हैं, दोनों ही पार्टियां ऐसा सोच रही हैं कि ओवैसी के साथ गठबंधन से जहां बहुसंख्यक वोटों का नुक़सान होगा वहीं ओवैसी कुछ सीट जीतकर मुस्लिम वोट बैंक में साझेदार बन जाएंगे।

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के फ़ैसले के बाद ओवैसी ने सोहेल देव पार्टी और संकल्प मोर्चा जैसे छोटे राजनीति दलों के साथ हिस्सेदारी कर के मैदान में उतरने का प्लान तैयार किया है, अभी बंगाल चुनाव में भी तृणमूल पार्टी, कांग्रेस और वाम दलों ने ओवैसी की पार्टी से दूरी बनाई थी, हालांकि बिहार में ओवैसी, बसपा और रालोसपा के साथ चुनावी मैदान में उतरे थे।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेशों में ओवैसी दूसरी राजनीतिक पार्टियों के बिना बेअसर साबित हुए हैं, बिहार में उन्हें बसपा और रालोसपा के साथ का लाभ मिला और उनकी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत भी हासिल की थी, इसी तरह महाराष्ट्र में प्रकाश अंबेडकर के साथ गठबंधन कर के महाराष्ट्र विधानसभा में उनका खाता खुला था।

popular post

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *