गुजरात कांग्रेस में कुछ लोग भाजपा से मिले हुए हैं: राहुल गांधी

गुजरात कांग्रेस में कुछ लोग भाजपा से मिले हुए हैं: राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात दौरे के दौरान उनका गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा है। राहुल गांधी ने दौरे के दूसरे दिन अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से कांग्रेस गुजरात में सत्ता से बाहर है, लेकिन अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं एक वे जो पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और जनता के लिए काम कर रहे हैं और दूसरे वे जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अलग करना जरूरी है जो कांग्रेस के नाम पर काम तो कर रहे हैं, लेकिन जनता का सम्मान और काम नहीं कर रहे।

राहुल ने यहां तक कह दिया है कि 10 से 40 लोगों को निकालना पड़ेगा तो निकाल दो। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं एक वे जो पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और जनता के लिए काम कर रहे हैं और दूसरे वे जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अलग करना जरूरी है जो कांग्रेस के नाम पर काम तो कर रहे हैं, लेकिन जनता का सम्मान और काम नहीं कर रहे।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है, लेकिन संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएगी तब तक गुजरात की जनता पार्टी को चुनाव में समर्थन नहीं देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता की सेवा में जुटने का आह्वान किया।

popular post

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना यमन की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *